Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Adityapur Durga puja Pandal: आदित्यपुर में बनवाए गए भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला, महाचतुर्थी की देर शाम हुआ उद्घाटन, जानें क्या है खास?
    Breaking News

    Adityapur Durga puja Pandal: आदित्यपुर में बनवाए गए भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला, महाचतुर्थी की देर शाम हुआ उद्घाटन, जानें क्या है खास?

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur. श्रीश्री दुगा पूजा कमिटी, प्रवीण सेवा संस्थान द्वारा एम टाईप मैदान, आदित्यपुर में बनवाए गए भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल को महाचतुर्थी की देर शाम को दर्शकों के लिए खोल दिया गया. उसके बाद पूजा पंडाल को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. दर्शकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी पूजा कमिटी के लोगो को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. इससे पूर्व पूजा पंडाल का उदघाटन सांसद जोबा मांझी ने फीता काट कर किया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    मौके पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और खरसावां के विधायक दशरथ गगराई भी अतिथि के रुप में उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि इस बार यहां उदयपुर (राजस्थान) के राजमहल और वहां के ग्रामीण परिवेश की आकृति के भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है, जो कि दर्शकों को स्वतः अपनी ओर आकर्षित करेगा. पूजा पंडाल की ऊंचाई लगभग 70 फीट है. पूजा पंडाल का निर्माण मेचेदा, बंगाल के पार्वती डेकोरेटर के अशोक कुमार डे की देखरेख में कुल 60 कारीगरों की टीम के द्वारा किया गया है.

    वहीं, कोलकाता के मूर्तिकारों द्वारा पूजा पंडाल परिसर में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई है. माँ दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं में आगंतुक श्रद्धालुओं को राजस्थानी संस्कृति की झलक और पहनावा देखने को मिलेगा. वहीं, इस वर्ष यहाँ आकर्षक विद्युत साज- सज्जा की व्यवस्था की गई है, जिसकी जिम्मेवारी कोलकाता के बीजू दा लाइट सिस्टम को दी गई है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    बीजू दा एंड टीम की मैजिकल विद्युत साज-सज्जा व्यवस्था आम लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगी. इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, पूजा कमेटी के अध्यक्ष अंकुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन, झारखंड क्षत्रीय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह आदि उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur Durga Puja Pandal: The grand and attractive puja pandal built in Adityapur opened for devotees Adityapur Durga puja Pandal: आदित्यपुर में बनवाए गए भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला inaugurated late in the evening on Maha Chaturthi. महाचतुर्थी की देर शाम हुआ उद्घाटन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group