Site icon Lahar Chakra

Adityapur: बुजुर्ग ने पहले हाथ जोड़कर प्रणाम किया, फिर आदित्यपुर खरकई पुल से नदी में लग दी छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

Adityapur. आदित्यपुर पुल से 60 वर्षीय एक बुजुर्ग ने खरकई नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुजुर्ग पैदल आदित्यपुर की ओर से पुल पर पहुंचे थे। कुछ देर पुल पर रुकने के बाद उन्होंने नदी की ओर हाथ जोड़कर प्रणाम किया और अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में तलाश शुरू कराई गई।

फिलहाल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। उनके नदी में छलांग लगाने के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और स्थानीय स्तर पर बुजुर्ग की तलाश जारी है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

Exit mobile version