Site icon Lahar Chakra

Adityapur : शोभायात्रा में गूंजा जय श्रीराम का नारा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

आदित्यपुर: हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शनिवार को हिंदूवादी संगठनों द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवकों ने जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाए और पूरे मार्ग को धर्मनिष्ठा और उत्साह से आच्छादित कर दिया.विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे एन दास के नेतृत्व में आदित्यपुर टोल ब्रिज मोड़ से मुख्य सड़क तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई. यात्रा में हजारों युवक भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा करते हुए जुलूस के रूप में जमशेदपुर की ओर बढ़े. शोभायात्रा के साथ ही मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़े उत्साह के साथ युवाओं ने भाग लिया.

शोभायात्रा और रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आदित्यपुर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे. पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करती रही कि यात्रा और रैली शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो.इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक बबलू सिंह, संजय सरदार, निवर्तमान वार्ड पार्षद अभिजीत महतो, चिंटू सिंह, अवधेश सिंह, ओम प्रकाश खा, सानू कुमार धनंजय स्वर्णकार, गुरजीत सिंह, सावन गुप्ता, संतोष सिंह, किशन प्रधान समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ता इस विशाल आयोजन में शामिल हुए.

Exit mobile version