Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये
    Breaking News

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    News DeskBy News DeskJune 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कामकाज के तौर-तरीके पर रविवार को सवाल उठाते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने पिछले 10 सालों में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफटी) निधि का कथित तौर पर सही इस्तेमाल न कर पाने को लेकर उसकी आलोचना की। पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने पश्चिम सिंहभूम ज़िले में प्रेसवार्ता में कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने डीएमएफटी इसलिए बनाया था, ताकि खदानों से प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी और सड़क जैसे क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध किया जा सके एवं विकास हो। मरांडी ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में डीएमएफटी मद के तहत जिले को 3000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली, लेकिन राज्य सरकार और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के उदासीन रवैये के कारण इसका सही ढंग से उपयोग नहीं हो सका।

    भाजपा नेता मरांडी ने दावा किया कि आज ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत बहुत खराब है; समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलती और रोजगार के मौकों की कमी के कारण युवा और महिलाएं पलायन करने को मजबूर हैं।

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास के दावों को ‘ढकोसला’ करार देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि झामुमो नेता राज्य में निवेश लाने का दावा तो करते हैं, लेकिन वह मौजूदा उद्योगों को बचाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम के झिंकपानी ब्लॉक में मौजूद एक सीमेंट प्लांट का ज़िक्र किया, जो या तो बंद हो चुका है या बंद होने की कगार पर है। भाजपा नेता ने दावा किया कि शाह आयोग की जांच के बाद बंद हुई लौह अयस्क की खदानों में पड़ोसी राज्य ओडिशा में तो काम फिर से शुरू हो गया है,

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    लेकिन झारखंड में राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया, जिससे बड़े पैमाने पर अवैध खनन हुआ। न्यायमूर्ति एमबी शाह आयोग केंद्र सरकार द्वारा 2010 में बनाया गया था, जिसे गोवा, ओडिशा और झारखंड जैसे राज्यों में लौह अयस्क और मैंगनीज के बड़े पैमाने पर अवैध खनन की जांच करने के लिए गठित किया गया था।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: Babulal Marandi targeted Hemant Soren over the issue of DMFT funds and also raised questions Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026

    Chaibasa: नशे की हालत में छोटे भाई ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2026
    Recent Post

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026

    Chaibasa: नशे की हालत में छोटे भाई ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर-2 के श्रम अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के ठीक पहले विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, यह है वजह?

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group