Site icon Lahar Chakra

ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर की सड़कों पर जल उठीं LED स्ट्रीट लाइटें, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर चम्पाई सोरेन का आभार

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर क्षेत्र की नवनिर्मित कालीकृत सड़कों पर आज से ऑक्टागोनल स्ट्रीट लाइट पोल पर एलईडी लाइट रोशन हो गईं। लंबे समय से सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्या से जूझ रहे आदित्यपुर के हजारों नागरिकों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है।

इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि आदित्यपुर के लोगों की सड़क संबंधी समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस परियोजना को पथ निर्माण विभाग को सौंपने का निर्देश दिया था। आज सड़कों पर अत्याधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट की रोशनी के रूप में उस पहल का परिणाम सामने है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने पांच महीने के कार्यकाल में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की शुरुआत की गई। इनमें सरायकेला में बड़ा अस्पताल, पार्क, ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ने वाली बेहतर सड़कें, अपग्रेडेड स्कूल और प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज की पहल प्रमुख हैं। विकास कार्यों के मामले में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में राज्य के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मईया सम्मान योजना, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हजारों परिवारों को अबुआ आवास, दो लाख रुपये तक की किसान ऋण माफी, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना और अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं भी उनके पांच महीने के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल की उपलब्धियों का हिस्सा हैं।

इस पहल के लिए आदित्यपुर के आम लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है

Exit mobile version