Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Adityapur: कांड्रा में मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, देहरादून में कर रहा था पढ़ाई, पांच दिन पहले ही अपने घर लौटा था
    Breaking News

    Adityapur: कांड्रा में मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, देहरादून में कर रहा था पढ़ाई, पांच दिन पहले ही अपने घर लौटा था

    News DeskBy News DeskFebruary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कांड्रा थाना क्षेत्र के लहाकोठी गांव में एक 27 वर्षीय मेडिकल छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉ. गंगाधर महतो के इकलौते पुत्र प्रकाश महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, प्रकाश पांच दिन पहले ही देहरादून से अपने घर लौटा था। परिवार का कहना है कि उसने किसी तरह की मानसिक परेशानी, तनाव या व्यक्तिगत समस्या का जिक्र नहीं किया था। वह सामान्य व्यवहार कर रहा था, जिससे यह घटना परिजनों के लिए पूरी तरह अप्रत्याशित और गहरे सदमे का कारण बन गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात काफी समय तक जब प्रकाश अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलकर जब कमरे में प्रवेश किया गया तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
    सूचना पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

    Tata Trust: बाई हीराबाई ट्रस्ट के न्यासी की पात्रता से जुड़ी शर्तों को बदलने की तैयारी में टाटा ट्रस्ट्स

    आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रकाश परिवार का इकलौता पुत्र था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

    मैट्रिक का रिजल्ट लीक! JAC की वेबसाइट पर रात में दिखा रिजल्ट, सुबह गायब, बोर्ड बोला-ये फर्जी है

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur: Medical student commits suicide by hanging himself in Kandra Adityapur: कांड्रा में मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या had returned home only five days ago. was studying in Dehradun देहरादून में कर रहा था पढ़ाई पांच दिन पहले ही अपने घर लौटा था
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Trust: बाई हीराबाई ट्रस्ट के न्यासी की पात्रता से जुड़ी शर्तों को बदलने की तैयारी में टाटा ट्रस्ट्स

    April 19, 2026

    मैट्रिक का रिजल्ट लीक! JAC की वेबसाइट पर रात में दिखा रिजल्ट, सुबह गायब, बोर्ड बोला-ये फर्जी है

    April 19, 2026

    Jharkhand: गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के करीबी सहयोगी शैफी उर्फ ‘मेजर’ दुबई के अजमान से गिरफ्तार, भारत लाए जाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर चल रही पूछताछ

    April 19, 2026
    Recent Post

    Tata Trust: बाई हीराबाई ट्रस्ट के न्यासी की पात्रता से जुड़ी शर्तों को बदलने की तैयारी में टाटा ट्रस्ट्स

    April 19, 2026

    मैट्रिक का रिजल्ट लीक! JAC की वेबसाइट पर रात में दिखा रिजल्ट, सुबह गायब, बोर्ड बोला-ये फर्जी है

    April 19, 2026

    Jharkhand: गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के करीबी सहयोगी शैफी उर्फ ‘मेजर’ दुबई के अजमान से गिरफ्तार, भारत लाए जाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर चल रही पूछताछ

    April 19, 2026

    Railway News: रेलवे बोर्ड का निर्देश, 1,228 रेल फाटकों पर स्वचालित ‘इंटरलॉकिंग’ प्रणाली लगेगी

    April 19, 2026

    Chaibasa: बच्चों को रक्त चढ़ाने से एचआईवी से संक्रमित हुए पांच बच्चों के लिए मुआवजे की मांग, हाइकोर्ट में याचिका दायर

    April 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group