Site icon Lahar Chakra

Adityapur: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर करायी थी पति रतन गोराई की हत्या, फिर खुद ही दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट, आदित्यपुर पुलिस ने किया मामले का खुलासा, दोनों गिरफ्तार

Adityapur.आदित्यपुर पुलिस ने सालडीह बस्ती निवासी रतन गोराई हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. मामले में पुलिस ने पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्याकांड का खुलासा करते हुए सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरआईटी मोड़ के पास स्थित प्रीमियम प्लास्टिक में गार्ड के रूप में कार्यरत रतन गोराई के 25 जनवरी से लापता होने के बाद पत्नी मेनका गोराई ने आदित्यपुर थाना में गुमसुदगी की शिकायत की थी. इधर मामले के बाद पुलिस द्वारा पड़ताल शुरू की गई. अगले दिन 26 जनवरी को आदित्यपुर भाटिया बस्ती टोल प्लाजा के निकट झाड़ियो से मृत  रतन गोराई का शव बरामद किया गया था. जिस पर चाकू से वार के गंभीर निशान थे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने टीम का गठन किया और अनुसंधान प्रारंभ किया, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी मेनका गोराई का राजू डे नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था, जिसमें मृतक आड़े आ रहा था. इसी को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी राजू डे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची, जिसमें राजू डे ने अपने सहयोगी राहुल तिवारी उर्फ गोलू के साथ मिलकर रतन गोराई की गला घोटकर तथा चाकू से वार हत्या की थी. इस कांड के लिए  आरोपी राहुल तिवारी उर्फ गोलू को 6 हजार अदा किए गए थे. पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त चाकू, गाला दबाने में प्रयुक्त गमछा, मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन आदि बरामद कर लिया है.

कई दिनों से हत्या की चल रही थी प्लानिंग
सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने बताया है की हत्या आरोपी राजू डे, राहुल तिवारी उर्फ गोलू मृतक रतन गोराई की हत्या करने कई दिनों से प्लानिंग कर रहे थे. इसके तहत आदित्यपुर चांदनी चौक और फुटबॉल मैदान में आयोजित हुए टुसु मेला में भी हत्या का प्रयास किया था. लेकिन पुलिस सक्रियता के कारण वे विफ़ल रहे थे, तथा 25 जनवरी को इन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया.

Exit mobile version