Site icon Lahar Chakra

Adityapur: आदित्यपुर की जायसवाल स्टील कंपनी में 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण दो ठेका मजदूरों की मौत, दो अन्य श्रमिक गंभीर

Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जयसवाल स्टील इंटरप्राइजेज में शनिवार की दोपहर 12 बजे कंपनी में टीन शेड की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस दौरान 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण दो ठेका मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक राम मुर्मू और लखींद्र हांसदा। दोनों गम्हरिया के नीलडुंगरी के निवासी थे। ठाकुर बेसरा और रंजीत जैना का इलाज आदित्यपुर के गंगोत्री अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कंपनी पहुंचकर घटना का जायजा लिए एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने हेतु कंपनी प्रबंधन से वार्ता किए, जिसमें प्रबंधन ने दोनों मृतकों के परिजन को आठ – आठ (8 – 8) लाख रु एवं कंपनी में एक एक नौकरी मुआवजा देने का सहमति दी। मृतकों के अंतिम संस्कार हेतु प्रबंधन उनके परिजनों को तत्काल नकद 50-50 हजार रु प्रदान किए।

Exit mobile version