Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»मिड डे मार्केट ! शुरुआती तेजी के बाद शेयर बाजार पर बढ़ा दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
Headlines

मिड डे मार्केट ! शुरुआती तेजी के बाद शेयर बाजार पर बढ़ा दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

News DeskBy News DeskNovember 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार में आज दिन के पहले सत्र में उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है. आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली गिरावट के साथ हुई थी. हालांकि बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने रिकवरी करके हरे निशान में जगह बना ली, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से शेयर बाजार ने वापस लाल निशान में गोता लगा दिया. दिन के पहले सत्र का कारोबार खत्म होने तक यानी दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे.

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आयशर मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, एचडीएफसी लाइफ और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 7.06 प्रतिशत से लेकर 0.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे. दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, श्री राम फाइनेंस, ट्रेंट लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 1.93 प्रतिशत से लेकर 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे.

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,433 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी. इनमें से 1,507 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 926 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 9 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे. दूसरी ओर 21 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान में और 30 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे.

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

बीएसई का सेंसेक्स आज 54.01 अंक की कमजोरी के साथ 77,636.94 अंक के स्तर पर खुला. कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई. हालांकि बीच-बीच में बिकवाली का झटका भी लगता रहा. पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण ये सूचकांक लाल निशान में गिर गया‌. इस गिरावट के बाद खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली और उछल कर 78,055.52 अंक के स्तर तक पहुंच गया, लेकिन ये मजबूती भी अधिक समय तक टिक नहीं सकी. सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये सूचकांक लाल निशान में लुढ़क गया. बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच दिन के पहले सत्र का कारोबार खत्म होने तक यानी दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 127.93 अंक की कमजोरी के साथ 77,563.02 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 16.90 अंक की गिरावट के साथ 23,542.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में लिवालों और बिकवालों के बीच एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होता रहा. बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक 23,486.10 अंक तक गिर गया, वहीं खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इसने 23,675.90 अंक तक छलांग लगाने में भी सफलता हासिल की. बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच दिन के पहले सत्र का कारोबार खत्म होने तक यानी दोपहर 12 बजे बजे निफ्टी 26.50 अंक की गिरावट के साथ 23,532.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 984.23 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,690.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी ने 324.40 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,559.05 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group