Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Steel कोक प्लांट बैटरी 7 में जद्दोजहद के बाद ‘मैनपावर’ पर हुआ समझौता, अब 175 नहीं, 116 कर्मचारी होंगे सरप्लस
    Headlines

    Tata Steel कोक प्लांट बैटरी 7 में जद्दोजहद के बाद ‘मैनपावर’ पर हुआ समझौता, अब 175 नहीं, 116 कर्मचारी होंगे सरप्लस

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2025Updated:January 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील के कोक प्लांट के बैटरी 7 के क्लोजर पर मुहर लग गयी. इस तरह अब बैटरी 7 इतिहास के पन्नों में समां गया. इसके साथ ही गुरुवार को वहां के मैनपावर को लेकर समझौता पर हस्ताक्षर भी हो गया. गुरुवार को काफी जद्दोजहद के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन का शीर्ष नेतृत्व के विटो पावर के बाद 59 लोग को सरप्लस होने से बचाया जा सका. बैटरी 7 में 291 कर्मचारी कार्यरत थे. लेकिन मैनेजमेंट ने प्रस्ताव दे दिया था कि कुल 175 लोगों को सरप्लस पुल में भेजा जायेगा, क्योंकि उनको कोई काम नहीं होगा. लेकिन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने कमेटी मेंबरों के आग्रह के बाद विटो पावर लगाया, जिसके बाद इसकी संख्या घटी और गुरुवार को काफी जद्दोजहद के बाद समझौता पर हस्ताक्षर कर लिया गया. इसके तहत अब 175 नहीं बल्कि 116 लोग ही सरप्लस पुल में जायेंगे. इसमें कमेटी मेंबर शामिल हैं.

    कमेटी मेंबर आरसी झा और शशिभूषण पिंगुआ भी हुए सरप्लस

    कद्दावर कमेटी मेंबर आरसी झा और शशिभूषण पिंगुआ शामिल हैं. ये लोग भी सरप्लस पुल में ही जायेंगे. गुरुवार को हुई मीटिंग के बाद ऑपरेशन में 16 को सरप्लस पुल में भेजने का प्रस्ताव मैनेजमेंट ने भेजा था, जो मान लिया गया. कॉमन सर्विसेज में 5 लोगों को सरप्लस पुल में भेजने का प्रस्ताव था, जो मान लिया गया. मैकेनिकल मेंटेनेंस में 26 लोगों को रोकने का प्रस्ताव था, जिसको बढ़ाया गया और तय किया गया कि यहां अब 41 कर्मचारी रहेंगे. इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस में कुल 49 कर्मचारी को ही रखने का प्रस्ताव था, जिसके बाद इसकी संख्या को बढ़ाकर 64 तय कर दिया गया. एक साल बाद रिटायरमेंट ऑपरेशन में 7 लोग है, जो पद खाली एक साल बाद हो जायेगा. गुरुवार को सारे कर्मचारियों को सरप्लस करने के लिए मैनेजमेंट के अधिकारी पर निर्भर किया. पहले सीनियरिटी के आधार पर होता था.

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    सरप्लस कर्मचारी यहां करेंगे रिपोर्ट

    गुरुवार को हुए समझौता में तय किया गया कि जो कर्मचारी सरप्लस हुए है, वे लोग साकची के पुराने केरला समाजम स्कूल बिल्डिंग में रिपोर्ट करेंगे, जहां कैंटीन, कंप्यूटर, कुर्सी और टेबुल है. वहां वे लोग सामान्य कामकाज कर सकेंगे. इस समझौता में यह तय किया गया कि भविष्य में कोक प्लांट में जहां वेकेंसी होगी, वहां उनको मौका दिया जायेगा.

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    After much struggle agreement was reached on 'manpower' in Tata Steel Coke Plant Battery 7 jamshedpur plant now not 175 but 116 employees will be surplus Ratan Tata Assets tata group of companies Tata Group Chairman N chandrashekhran Tata Group news tata group tata technology compony news Tata Sons good news tata steel green energy news tata steel hydrogen energy news Tata Steel jamshedpur plant News tata steel kalinganagar plant Tata steel letest news Tata steel md tv narendran Tata steel recent news Tata workers Union news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    June 5, 2026

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    June 5, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, झारखंड से प्रणव झा बने प्रत्याशी

    June 5, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    June 5, 2026

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    June 5, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, झारखंड से प्रणव झा बने प्रत्याशी

    June 5, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

    June 5, 2026

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group