
New Delhi. प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों लोगों के लिए अच्छी खबर है. सरकार दिवाली से पहले लगभग 8 करोड़ EPFO यूजर्स को कुछ फायदे देने की तैयारी कर रही है. EPFO की न्यूनतम पेंशन में भी बढ़ोतरी की जा सकती है. अभी यह 1,000 रुपये प्रति महीना है. लेकिन ट्रेड यूनियन लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. EPFO 3.0 नाम की एक पहल पर अगले महीने विचार किया जाएगा.
सूत्रों का कहना है कि EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में 10-11 अक्टूबर को एक बैठक होगी. सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज EPFO में फैसला लेने वाली सबसे बड़ी संस्था है. इसमें एम्प्लॉयर, कर्मचारी, राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि शामिल होते हैं. EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज न्यूनतम पेंशन को भी बढ़ाने पर विचार कर सकता है. अभी यह 1,000 रुपये प्रति महीना है. इसे बढ़ाकर 1,500 रुपये से 2,500 रुपये करने की मांग ट्रेड यूनियन लंबे समय से कर रहे हैं.
