Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Chamber Election: झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को
Breaking News

Jharkhand Chamber Election: झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को

News DeskBy News DeskSeptember 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में होगा. मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कराया जायेगा. चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को चेंबर भवन में चुनाव समिति ने प्रेस वार्ता की. चुनाव समिति के को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि चुनाव में फेडरेशन के 21 कार्यकारिणी सदस्यों और छह प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के चयन के लिए 4214 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. केवल वैसे सदस्य मतदान कर सकेंगे, जिनका वित्तीय वर्ष 2026-27 का सदस्यता शुल्क बकाया नहीं है. मतदान स्थल पर शुल्क भुगतान के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया जायेगा. मतदान को सुगम बनाने के लिए 40 कंप्यूटर लगाये जायेंगे. मतदाताओं को मतदान से पहले एसएमएस के माध्यम से मतदाता क्रमांक और काउंटर नंबर भेजा जायेगा.

चुनाव को लेकर की गई व्यापक व्यवस्था
चुनावी प्रक्रिया के बारे में उन्होंने बताया कि मतदान को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं. कंप्यूटर द्वारा जारी मतदाता क्रमांक और काउंटर नंबर मतदान से पूर्व ही सदस्यों को एसएमएस के माध्यम से भेज दिया जाएगा, ताकि मतदान के दिन वोटिंग स्लिप खोजने में सदस्यों को परेशानी न हो. वोटिंग स्लिप के साथ फूड कूपन भी उपलब्ध कराया जाएगा.

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

मतदान क्षेत्र में कुल 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे. मतदान के लिए लगाए गए सॉफ्टवेयर में ऐसी व्यवस्था की गई है कि मतदाता 21 से कम अथवा 21 से अधिक उम्मीदवारों का चयन नहीं कर सकेंगे. मतदाताओं की सुविधा के लिए कंप्यूटर स्क्रीन पर उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी फोटो भी प्रदर्शित होगी, ताकि मतदाता उम्मीदवार की पहचान कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान कर सके.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

62वीं वार्षिक आमसभा 12 सितंबर को होगी-अंचल किंगर
चेंबर चुनाव के चेयरमेन अंचल किंगर ने कहा कि फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज राज्य के व्यापारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स की प्रतिनिधि संस्था है. फेडरेशन से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से राज्य के करीब 10 लाख व्यापारी और व्यवसायी वर्ग जुड़े हुए हैं. ऐसे में फेडरेशन के चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश के व्यवसायी समाज में उत्साह का माहौल है. चुनाव समिति पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group