Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»घर से भागकर दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करने पर परिवार ने जीवित बेटी का ‘श्राद्ध’ किया, सिर मुंडन कराया, पुजारी ने किया अनुष्ठान
    Breaking News

    घर से भागकर दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करने पर परिवार ने जीवित बेटी का ‘श्राद्ध’ किया, सिर मुंडन कराया, पुजारी ने किया अनुष्ठान

    News DeskBy News DeskJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक परिवार ने घर से भागकर दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करने वाली अपनी जीवित और वयस्क बेटी का रविवार को ‘श्राद्ध’ कर दिया. कॉलेज की छात्रा के परिवार ने कहा कि श्राद्ध की रस्म इसलिए की गई क्योंकि उसने परिवार के सदस्यों का अपमान किया है और वह उनके लिए अब मर चुकी है. यह रस्म उसके एक व्यक्ति के साथ भागकर कहीं और शादी करने के 12 दिन बाद की गई.

    उसके चाचा सोमनाथ बिस्वास ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह हमारे लिए मर चुकी है. हमने उसकी शादी तय कर दी थी, लेकिन वह हमारी बात सुनना भी नहीं चाहती थी. उसने हमें इस तरह छोड़कर बदनामी कराई. बहुत हो गया. ‘श्राद्ध’ की सभी रस्में निभाई गईं, जिसमें सिर मुंडवाना भी शामिल था. पुजारी द्वारा श्राद्ध अनुष्ठान के आयोजन के दौरान युवती की मालायुक्त तस्वीर रखी गई थी. युवती की मां ने कहा,‘हमने उसके सभी निजी सामान भी जला दिए हैं.’’ परिवार ने स्थानीय कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा की शादी तय कर दी थी, लेकिन उसने विद्रोह कर दिया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    परिवार में कई बार बहस होने के बाद, वह घर छोड़कर एक ऐसे युवक के साथ चली गई जो दूसरे धर्म का था. बिस्वास ने यह स्पष्ट नहीं किया कि युवक के दूसरे धर्म का होने के कारण उनके निर्णय पर प्रभाव पड़ा या नहीं. बिस्वास के अनुसार, लड़की के पिता विदेश में काम करते हैं लेकिन उन्होंने परिवार के निर्णय का समर्थन किया है. नवविवाहित जोड़े के करीबी सूत्रों ने बताया कि महिला जिले में कहीं और अपने ससुराल वालों के साथ है और मनोवैज्ञानिकों द्वारा उसकी काउंसलिंग की जा रही है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमें घटना के बारे में पता चला है, लेकिन हम अपने स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते क्योंकि वह वयस्क है. इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    After running away from home and marrying a man of another religion shaved her head the family performed 'shraddha' of the living daughter the priest performed the rituals
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group