Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»सड़क दुर्घटना के बाद शव के साथ किया प्रदर्शन, लगाया जाम, पुलिस ने 46 के खिलाफ किया FIR
    Headlines

    सड़क दुर्घटना के बाद शव के साथ किया प्रदर्शन, लगाया जाम, पुलिस ने 46 के खिलाफ किया FIR

    News DeskBy News DeskOctober 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    घाटशिला. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल कार्यालय के मुख्य गेट पर मृतक के स्वजनों ने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया. स्वजन प्रशासन से उचित मुआवजा व 46 लोगों पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग कर रहे है.

    बता दें कि बीते गुरुवार को घाटशिला के तामकपाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर ट्रेलर की चपेट में आने से स्थानीय बालक मुंडा (58) की मौत हो गई थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश स्वरूप कोलकाता जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को 10 घंटे तक जाम कर दिया था. रात्रि 9 बजे प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया था. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ.

    हालांकि इस एनएच जाम मामले में ग्रामीणों के अनुसार 46 लोगों पर एफआईआर पुलिस ने किया. जिसके विरोध स्वरूप घटना के तीसरे दिन परिजन शव लेकर अनुमंडल कार्यालय के गेट पर पहुंच गए. जहां शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

    परिजन उचित मुआवजा व एफआईआर को रद्द करने की मांग कर रहे है. हालांकि अबतक इस मामले में परिजनों के संग प्रशासन की वार्ता नहीं हो पाई.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    घाटशिला के तामकपाल में हुए दुर्घटना के बाद एनएच जाम पर एफआईआर के विरोध में अनुमंडल कार्यालय के आगे शव लेकर प्रदर्शन कर रहे परिजन व ग्रामीणों के समर्थन में पूर्व सीएम चंपई सोरेन भी आगे आए. चंपई ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा

    दो दिन पहले घाटशिला के तमकपाल में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी. मरांग बुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, तथा परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें.

    घटना के बाद जब नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया तो प्रशासन जागा और एसडीओ तथा एसडीपीओ ने मुआवजा दिलवाने का वादा किया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    लेकिन अफसोस वहां से जाम हटाने के बाद प्रशासन ना सिर्फ अपने वादे से मुकर गया, बल्कि दर्जन भर लोगों पर नामजद व 30-35 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया. यह असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है. एक तो आप पीड़ित परिवार की मदद नहीं कर रहे हैं, और दूसरे अपना अधिकार मांग रहे लोगों को मुकदमे से डराने का प्रयास कर रहे हैं.

    उन ग्रामीणों का क्या कसूर है? अपना अधिकार मांगना या अपने मृत साथी के परिवार के समर्थन में आवाज उठाना क्या कोई अपराध है?. अगर ऐसा है तो फिर कोई भी कभी भी किसी के लिए नहीं खड़ा होगा. प्रशासन को तुरंत एफआईआर वापस लेना चाहिए और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए.

    आज पीड़ित परिवार के लोग पार्थिव शरीर को लेकर एसडीओ कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे हैं. आखिर कोई इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है कि यह दृश्य देख कर भी उसका कलेजा ना कांपे? कल घाटशिला में पीड़ित परिवार से मिल कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करूंगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a protest was held with the dead body and a road blockade was imposed. Police filed an FIR against 46 people. after the accident Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर की राजनीति जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group