Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»‘Agniveer’ Home Ministry: अग्निवीरों का कार्यकाल समाप्त होने पर करियर में ‘प्रगति’ से जुड़ी गतिविधियों का समन्वय करेगा गृह मंत्रालय
    Breaking News

    ‘Agniveer’ Home Ministry: अग्निवीरों का कार्यकाल समाप्त होने पर करियर में ‘प्रगति’ से जुड़ी गतिविधियों का समन्वय करेगा गृह मंत्रालय

    News DeskBy News DeskJune 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.  सशस्त्र बलों में अग्निवीरों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनके करियर में आगे की प्रगति के लिए गतिविधियों का समन्वय करने का काम केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपा गया है. यह जानकारी एक सरकारी अधिसूचना से मिली. इसमें कहा गया है कि केंद्र ने भारत सरकार (कार्य आवंटन) नियम, 1961 में संशोधन किया है तथा गृह मंत्रालय के ‘राज्य विभाग’ के तहत द्वितीय अनुसूची में एक नया बिंदु जोड़ा गया है, जिसमें कहा गया है कि गृह मंत्रालय अब ‘‘पूर्व अग्निवीरों की आगे की प्रगति के लिए समन्वय करेगा. सरकार ने सेना के तीनों अंगों के लिए अग्निपथ भर्ती योजना जून 2022 में शुरू की थी.

    अग्निपथ योजना के तहत, चयनित होने वाले साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के अभ्यर्थियों को सेना, वायुसेना और नौसेना में अग्निवीर के रूप में चार वर्ष की अवधि के लिए भर्ती किया जाता है तथा इसमें 25 प्रतिशत अभ्यर्थियों को अगले 15 वर्षों तक बरकरार रखने का प्रावधान है. सरकार ने पहले ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) आदि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबलों की सभी भावी नियुक्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित कर दी हैं.

    Jharkhand Breaking: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, डाल विसर्जन करने गए 5 बच्चे कोयल नदी में डूबे, जारी किया गया था अलर्ट, बावजूद चली गयी मासूमों की जान

    सीएपीएफ कांस्टेबल रैंक में लगभग 10-12 हजार कर्मियों की भर्ती करता है. एक अधिकारी ने कहा कि अर्धसैनिक बलों में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती के लिए किसी शारीरिक परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि सेना द्वारा ऐसी परीक्षा पहले ही ली जा चुकी है. अधिकारी ने कहा कि उन्हें केवल शारीरिक फिटनेस प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी. केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों और विभागों ने भी पूर्व अग्निवीरों की भर्ती की योजना की घोषणा की है.

    Railway: बंडामुंडा-राउरकेला के बीच इंटरलॉकिंग और 5वीं रेल लाइन को लेकर 12 दिनों का ब्लॉक, 22 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का समय बदला, 2 के रूट में बदलाव

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Agniveer' Home Ministry: Home Ministry will coordinate activities related to 'progression' in the career of Agniveers after their tenure ends
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Breaking: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, डाल विसर्जन करने गए 5 बच्चे कोयल नदी में डूबे, जारी किया गया था अलर्ट, बावजूद चली गयी मासूमों की जान

    September 23, 2026

    Railway: बंडामुंडा-राउरकेला के बीच इंटरलॉकिंग और 5वीं रेल लाइन को लेकर 12 दिनों का ब्लॉक, 22 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का समय बदला, 2 के रूट में बदलाव

    September 23, 2026

    Ghatsila: मां के सड़ चुके शव के साथ तीन दिन तक घर में रहा युवक, घाटशिला के काशिदा का मामला, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा?

    September 23, 2026
    Recent Post

    BANK Strike: बैंकों में 28 सितंबर से 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल, यूनियन अपने फैसले पर कायम

    September 23, 2026

    GDP growth…रेटिंग एजेंसी S&P ने भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर सात प्रतिशत किया, जोखिम को लेकर भी चेताया?

    September 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group