Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»जमशेदपुर में घाटशिला से बहरागोड़ा के बीच बने एम्स (AIIMS), संसद में विद्युत वरण महतो ने उठायी मांग
    Breaking News

    जमशेदपुर में घाटशिला से बहरागोड़ा के बीच बने एम्स (AIIMS), संसद में विद्युत वरण महतो ने उठायी मांग

    News DeskBy News DeskJuly 24, 2025Updated:July 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने घाटशिला और बहरागोड़ा के बीच एम्स (AIIMS) अस्पताल की स्थापना की मांग रखी है. उनका कहना है कि यह मांग केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं को ध्यान में रखकर की गई है. संसद सत्र में विद्युत वरण महतो ने यह मांग उठायी.

    संसदीय क्षेत्र जमशेदपुर, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ है. इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में आदिवासी और अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं, जिनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है. यहाँ के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सख्त जरूरत है, लेकिन सुविधाएँ अत्यंत सीमित हैं.

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    झारखंड में फिलहाल देवघर में एकमात्र एम्स अस्पताल है, जो जमशेदपुर से लगभग 350 किलोमीटर दूर स्थित है. इस दूरी के कारण यहाँ के लोगों को समय पर और सुलभ इलाज मिलना बेहद कठिन हो जाता है. इलाज के लिए लंबी यात्रा करना न केवल आर्थिक बोझ डालता है, बल्कि शारीरिक रूप से भी अत्यधिक थकावट और जोखिमपूर्ण होता है.

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    सांसद ने कहा कि परिस्थितियों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य मंत्री से घाटशिला और बहरागोड़ा के बीच एम्स की स्थापना का अनुरोध किया है.  इस संस्थान से न केवल झारखंड, बल्कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के नागरिकों को भी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी. खासकर आदिवासी और पिछड़े समुदाय के लिए यह एक जीवनदायिनी प्रयास सिद्ध होगा, जिससे उनके जीवन स्तर में निश्चित ही सुधार आएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AIIMS should be built between Ghatshila and Baharagora in Jamshedpur Vidyut Varan Mahto raised the demand in Parliament
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026

    Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता संपन्न, न्यूनतम 5050 एवं अधिकतम 7060 रुपये की हुई बढ़ोतरी

    September 4, 2026

    Bonous Agreement: टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में 843 कर्मचारियों के बीच 4.36 करोड़ रुपये बंटेगा बोनस, अधिकतम ₹86350 और न्यूनतम ₹32831 मिलेगा बोनस

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group