Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Air Ambulance Crash: एयर एम्बुलेंस दुर्घटना में दो पायलट, एक डॉक्टर समेत सभी सात शव बरामद, सदमे में परिजन, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?
    Breaking News

    Air Ambulance Crash: एयर एम्बुलेंस दुर्घटना में दो पायलट, एक डॉक्टर समेत सभी सात शव बरामद, सदमे में परिजन, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?

    News DeskBy News DeskFebruary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया के पास एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ‘रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा संचालित बीचक्राफ्ट सी90 एयर एम्बुलेंस रांची से दिल्ली जा रही थी, तभी सोमवार शाम को यह सिमरिया के जंगली इलाके में स्थित बरियातु पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो पायलट सहित विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया, हम सभी सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए चतरा स्थित सदर अस्पताल लेकर आए हैं। दुर्घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विमान ने रांची हवाई अड्डे से शाम सात बजकर 11 मिनट पर उड़ान भरी थी और लगभग साढ़े सात बजे लापता हो गया। उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद विमान का वायु यातायात नियंत्रण विभाग से संपर्क टूट गया।

    खराब मौसम दुर्घटना का एक संभावित कारण
    रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि खराब मौसम दुर्घटना का एक संभावित कारण हो सकता है, हालांकि सटीक कारण विस्तृत जांच के बाद ही पता चलेगा। मृतकों की पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है।

    Seraikella-Kharsawan;: सरायकेला में छत्र पूजन एवं यज्ञ में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य एवं देश की खुशहाली की कामना

    क्या बोले मृतक के परिजन
    इस बीच, चतरा जिले में शोक का माहौल है। दुर्घटना में मारे गए लोगों के करीबी और प्रियजन सदमे में हैं। दुर्घटना में जान गंवाने वाले डॉ. विकास कुमार गुप्ता के पिता बजरंगी प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए अपनी सारी जमीन बेच दी थी, जिसकी तैनाती रांची के सदर अस्पताल में थी। प्रसाद ने बताया, ‘उसका सात साल का बेटा है। वह मेधावी छात्र था और उसने ओडिशा के कटक से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। वहीं, संजय कुमार (41) के परिवार के सदस्यों ने इस त्रासदी के लिए ‘खराब’ स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को जिम्मेदार ठहराया।

    उनके एक रिश्तेदार ने कहा,‘अगर रांची में मेरे बहनोई संजय का सही इलाज हो जाता, तो अनमोल जानें बचाई जा सकती थीं। इस घटना में मैंने संजय और बहन अर्चना देवी दोनों को खो दिया।’’

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    सभी सात मृतकों के शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि दुर्घटनास्थल से सभी सात मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा अस्पताल ले जाए गए हैं।

    एएआईबी की एक टीम को दुर्घटनास्थल पर भेजा
    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक बयान में कहा कि बीचक्राफ्ट सी90 विमान (वीटी-एजेवी) रांची-दिल्ली मार्ग पर मरीजों को ले जा रहा था तभी वह चतरा जिले की कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कहा गया है, ‘‘विमान ने भारतीय समयानुसार सात बजकर 11 मिनट पर रांची से उड़ान भरी। सात बजकर 34 मिनट पर कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद विमान का वाराणसी से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में कोलकाता से संचार और रडार संपर्क टूट गया। बयान में कहा गया है कि विमान में चालक दल के दो सदस्यों सहित सात लोग सवार थे। वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की एक टीम को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Air Ambulance Crash: All seven bodies including two pilots and a doctor know who was held responsible? recovered in the air ambulance crash; family in shock
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan;: सरायकेला में छत्र पूजन एवं यज्ञ में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य एवं देश की खुशहाली की कामना

    June 24, 2026

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    June 24, 2026

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    June 24, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan;: सरायकेला में छत्र पूजन एवं यज्ञ में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य एवं देश की खुशहाली की कामना

    June 24, 2026

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    June 24, 2026

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    June 24, 2026

    Tatanagar: अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ के कारण जुलाई में 3 दिन लगेगी अतिरिक्त एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच

    June 24, 2026

    Jharkhand Monsoon: मानसून 12 जून को झारखंड पहुंचा, पर उसके कमजोर पड़ने कारण 60 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज, खरीफ फसल पर संकट, किसान चिंतित

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group