Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Air Condition Price: नवरात्रि के पहले दिन से 4,000 रुपये तक कम हो जाएंगी AC की कीमतें, एक रुपये की टोकन राशि से एसी की बुकिंग शुरू, जानें कंपनियों ने क्या कहा?
    Breaking News

    Air Condition Price: नवरात्रि के पहले दिन से 4,000 रुपये तक कम हो जाएंगी AC की कीमतें, एक रुपये की टोकन राशि से एसी की बुकिंग शुरू, जानें कंपनियों ने क्या कहा?

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. एयर कंडीशनर (एसी) बनाने वाली कंपनियों और डीलरों ने अगले हफ्ते से लागू होने वाली कम जीएसटी दरों के कारण एसी की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनियों को उम्मीद है कि कीमतों में कटौती के बाद ग्राहकों की मांग में तेजी आएगी. रूम एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनियों ने कहा है कि वे जीएसटी में 10 प्रतिशत की पूरी कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचा रही हैं और इससे ग्राहक, मॉडल के हिसाब से प्रति यूनिट 4,000 रुपये तक की बचत कर पाएंगे.

    इसी महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी परिषद की बैठक में माल एवं सेवा कर के चार स्लैब की जगह दो स्लैब करने का फैसला किया. अब कर की दरें पांच और 18 प्रतिशत होंगी. दरों को युक्तिसंगत बनाये जाने के तहत टेलीविजन एवं एयर कंडीशनर जैसे उपभोक्ता वस्तुओं के अलावा खानपान और रोजमर्रा के कई सामान पर दरें कम की गयी हैं.

    एयर कंडीशनर पर वर्तमान में 28 प्रतिशत कर लगता है। 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन नई दरें लागू होने के बाद इस पर 18 प्रतिशत कर लगेगा. ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी त्यागराजन ने कहा, ग्राहक अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हमारे डीलर बुकिंग ले रहे हैं और 22 सितंबर को, जब नई जीएसटी दरें लागू होंगी, तब बिलिंग करेंगे. हायर ने एक रुपये की टोकन राशि से एसी की बुकिंग शुरू की है. इसके ऑफर में कुछ पेमेंट मोड पर 10 प्रतिशत तक कैशबैक, इन्वर्टर स्प्लिट एसी पर मुफ्त इंस्टॉलेशन, गैस चार्जिंग के साथ पांच साल की वारंटी और आसान ईएमआई विकल्प शामिल हैं.

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    कंपनी ने बताया कि एसी की बुकिंग 10 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी, जबकि खरीदारी 22 सितंबर से 30 सितंबर 2025 के बीच की जा सकती है. हायर ने अपने 1.6 टन 5-स्टार एसी की कीमत 3,905 रुपये और 1.0 टन 3-स्टार एसी की कीमत 2,577 रुपये तक कम कर दी है.

    गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अप्लायंसेज व्यवसाय के प्रमुख कमल नंदी ने कहा कि कुछ डीलर अपने स्तर पर बुकिंग कर रहे हैं, लेकिन कंपनी अभी ऐसा नहीं कर रही है. हालांकि, कंपनी नई एमआरपी स्टिकर लगाने में मदद कर रही है, जो 22 सितंबर के बाद एसी पर लागू होंगी.

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 from the first day of Navratri 000 रुपये तक कम हो जाएंगी AC की कीमतें Air Condition Price: AC prices will be reduced by up to Rs 4 Air Condition Price: नवरात्रि के पहले दिन से 4 booking of AC starts with a token amount of Rs 1 know what the companies said? एक रुपये की टोकन राशि से एसी की बुकिंग शुरू जानें कंपनियों ने क्या कहा?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही खरकई

    August 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही खरकई

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: SIR-2026 को लेकर दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का उपायुक्त राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, बाल राधा-कृष्ण सजाओ और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के होंगे ऑडिशन

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group