Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Air Condition Price Hike: गर्मी शुरू होने के साथ एयर कंडीशनर AC की कीमतों में 5-15% की बढ़ोतरी, टाटा समूह की कंपनी Voltas ने यह बतायी वजह?
    Breaking News

    Air Condition Price Hike: गर्मी शुरू होने के साथ एयर कंडीशनर AC की कीमतों में 5-15% की बढ़ोतरी, टाटा समूह की कंपनी Voltas ने यह बतायी वजह?

    News DeskBy News DeskMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. एयर कंडीशनर बनाने वाली प्रमुख कंपनियां कच्चे माल की लागत और आपूर्ति श्रृंखला के खर्चों में निरंतर वृद्धि की भरपाई के लिए कीमतों में 5-15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर रही हैं। फरवरी से अप्रैल के बीच लागू की जा रही यह बढ़ोतरी ठीक उस समय हो रही है, जब गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ एयर कंडीशनर (एसी) की मांग बढ़ने वाली है।

    डाइकिन, वोल्टास, ब्लू स्टार, एलजी, हायर और मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज सहित प्रमुख कंपनियों ने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। यह वृद्धि तांबे जैसे प्रमुख कच्चे माल की लागत बढ़ने, रुपये की कमजोरी, नए ऊर्जा-दक्षता मानकों और माल ढुलाई लागत में वृद्धि के कारण की गई है।

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    हालांकि, उद्योग के अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के पूर्वानुमान और नए स्टार-रेटेड मॉडलों से बिजली की बचत के कारण इस साल बिक्री की गति मजबूत रहने की उम्मीद है। टाटा समूह की कंपनी वोल्टास भी कीमतों में 5-15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर रही है।
    वोल्टास के प्रबंध निदेशक मुकुंदन मेनन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ी है, जिसे देखते हुए यह मूल्य समायोजन किया जा रहा है।

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    डाइकिन इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कंवलजीत जावा ने बताया कि कंपनी अप्रैल से कीमतों में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। उन्होंने कहा, ”नए ऊर्जा मानक आ गए हैं, जिससे उत्पाद अधिक कुशल हो गए हैं। साथ ही तांबे जैसी सामग्री की कीमतें बढ़ गई हैं और अमेरिकी डॉलर रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण माल ढुलाई लागत भी बढ़ गई है, जिससे आयात महंगा हो गया है। ऐसे में कोई विकल्प नहीं बचा है।’

    उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल बिक्री 2024 के रिकॉर्ड स्तर को छुएगी और कम से कम 15 प्रतिशत की वृद्धि देखी जाएगी। ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी त्यागराजन ने कहा कि कंपनी फरवरी के मध्य में ही 8-10 प्रतिशत की वृद्धि कर चुकी है। हालांकि, बाजार में अभी पुराना स्टॉक मौजूद है, इसलिए ग्राहकों को तुरंत बड़ा अंतर महसूस नहीं होगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Air Condition Price Hike: With the onset of summer Air Condition Price Hike: गर्मी शुरू होने के साथ एयर कंडीशनर AC की कीमतों में 5-15% की बढ़ोतरी Tata Group company Voltas gave this reason? the prices of air conditioners have increased by 5-15% टाटा समूह की कंपनी Voltas ने यह बतायी वजह?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चमके लौहनगरी के 37 ‘खेल रत्न’, डीसी राजीव रंजन और पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया सम्मानित

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 जून से आपके घर आएंगे BLO, मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर एक महीने चलेगा महा-अभियान

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group