Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bomb threat to Air India: बम की धमकी के बाद एअर इंडिया की दिल्ली-शिकागो उड़ान को कनाडा की ओर मोड़ा गया
    Breaking News

    Bomb threat to Air India: बम की धमकी के बाद एअर इंडिया की दिल्ली-शिकागो उड़ान को कनाडा की ओर मोड़ा गया

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2024Updated:October 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. दिल्ली से शिकागो जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को मंगलवार को बम की धमकी के बाद कनाडा के एक हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया. एअरलाइन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एअरलाइन ने एक बयान में कहा कि 15 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से शिकागो के लिए उड़ान संख्या एआई 127 ऑनलाइन पोस्ट की गई सुरक्षा धमकी के बाद एहतियात के तौर पर कनाडा के इकालुइट हवाई अड्डे पर उतर गई है.
    बयान में कहा गया, ‘‘निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार विमान और यात्रियों की फिर से जांच की जा रही है. एअर इंडिया ने यात्रा फिर से शुरू होने तक यात्रियों की सहायता के लिए हवाई अड्डे पर एजेंसियों को सक्रिय कर दिया है.’’
    अधिकारी ने बताया कि इस उड़ान में बम रखे होने की धमकी मिली थी. सोमवार को बम की धमकी के बाद मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया. मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गहन जांच की गई और विमान के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. एअर इंडिया ने यह भी कहा कि उसके साथ-साथ अन्य स्थानीय एअरलाइन को हाल के दिनों में कई धमकियों का सामना करना पड़ा है.
    इसने कहा, ‘‘हालांकि बाद में सभी धमकी झूठी निकलीं. एक जिम्मेदार एअरलाइन संचालक के रूप में सभी धमकियों को गंभीरता से लिया जाता है. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.’एअरलाइन ने कहा कि वह ऐसी धमकियां देने वाले अपराधियों की पहचान करने में अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रही है ताकि यात्रियों को होने वाले व्यवधान एवं असुविधा के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा सके. एअर इंडिया ने यह भी कहा कि वह एअरलाइन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार करेगी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Air India's Delhi-Chicago flight was diverted to Canada after bomb threat.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group