




Ranchi ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के युवा और छात्र प्रकोष्ठ ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में विरोध मार्च निकाला।
14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा के परिणामों में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्र हुए और वहां से मार्च निकाला।
प्रदर्शनकारी ‘14वीं जेपीएससी रद्द करो’, ‘जेपीएससी की सीबीआई जांच की सिफारिश करो’ और ‘जेपीएससी व जेएसएससी की कार्यप्रणाली में सुधार करो’ जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर लोक भवन की ओर बढ़े। हालांकि, पुलिस ने उन्हें राजभवन के मुख्य द्वार से पहले ही रोक दिया।


