Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ambulance Service: CM ने एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने का दिया निर्देश, तो रेस हुआ स्वास्थ्य विभाग, चार जाेन में बांटकर कॉल सेंटर खोलने का फैसला
    Breaking News

    Ambulance Service: CM ने एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने का दिया निर्देश, तो रेस हुआ स्वास्थ्य विभाग, चार जाेन में बांटकर कॉल सेंटर खोलने का फैसला

    News DeskBy News DeskDecember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त करने को लेकर राज्य को चार जोन में बांट कर कॉल सेंटर खोला जायेगा. इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के दौरान एंबुलेंस की कमी को लेकर चिंता जतायी थी. कहा था कि पूरे झारखंड में एंबुलेंस की संख्या बढ़ायी जाये, ताकि मरीजों को अस्पताल लाने व ले जाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें और इसके लिए जो भी आवश्यक सहयोग होगा, सरकार प्रदान करेगी. मुख्यमंत्री की बात को संज्ञान में लेते हुए डॉ अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव से चर्चा की और उन्हें इस विषय से अवगत कराया.

    साथ ही इस दिशा में जल्द से जल्द ठोस निर्णय लेने का निर्देश दिया. मंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं इतनी सुदृढ़ हों कि किसी भी मरीज को एंबुलेंस की अनुपलब्धता के कारण कोई परेशानी न हो. इसके लिए राज्य को चार जोन में बांटकर कॉल सेंटर स्थापित करने की योजना पर काम किया जाये, जहां मरीजों को एक फोन कॉल के जरिये तुरंत एंबुलेंस सेवा प्राप्त हो.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में आदर्श बने डॉ अंसारी ने कहा कि अगर एंबुलेंस की कमी के कारण किसी की जान जाती है, तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस कमी को दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाये जायेंगे. हमारा उद्देश्य है कि हर मरीज को समय पर इलाज मिले और झारखंड स्वास्थ्य सेवाओं में एक आदर्श राज्य बने.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ambulance Service: When CM gave instructions to increase the number of ambulances decided to open a call center by dividing it into four zones. then the health department started a race
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group