Site icon Lahar Chakra

America-Iran War: अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत

Dubai. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खोमेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गयी है। ईरान की सरकारी मीडिया ने रविवार तड़के इसकी पुष्टि की। इस घटना ने ईरान के भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया है और क्षेत्रीय अस्थिरता का खतरा बढ़ा दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले खोमेनेई की मौत की घोषणा करते हुए कहा कि इससे ईरानियों को अपने देश की बागडोर अपने हाथों में ‘‘वापस लेने का सबसे बड़ा मौका’’ मिला है। यूरोपीय एयरोस्पेस कंपनी ‘एयरबस’ द्वारा ली गयी सैटेलाइट तस्वीरों में वह स्थान भारी बमबारी से क्षतिग्रस्त दिखायी दिया, जहां खामेनेई की मौत हुई है।

सरकारी टीवी ने बताया कि खोमेनेई के कार्यालय में हुई उनकी मौत यह दिखाती है कि ‘‘वे लगातार जनता के बीच खड़े रहे और अपनी जिम्मेदारियां निभाने में आगे रहे। ईरान के मंत्रिमंडल ने चेतावनी दी कि इस ‘‘घोर अपराध का जवाब जरूर दिया जाएगा।’’

ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि खामेनेई की हत्या के लिए ‘कठोर और निर्णायक दंड’ दिया जाएगा। शनिवार देर रात जब खामेनेई की मौत की अफवाहें फैलनी शुरू हुईं, तो ईरान की राजधानी तेहरान में लोग शुरूआत में अपनी छतों और घरों से खुशी जाहिर करते हुए नजर आए।

Exit mobile version