Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Amezon Dicision: अमेजन 300 रुपये से कम कीमत वाले उत्पादों पर विक्रेताओं से नहीं लेगा ‘रेफरल’ शुल्क, यह 7 अप्रैल से होगा लागू, जानें क्यों लिया यह फैसला
    Headlines

    Amezon Dicision: अमेजन 300 रुपये से कम कीमत वाले उत्पादों पर विक्रेताओं से नहीं लेगा ‘रेफरल’ शुल्क, यह 7 अप्रैल से होगा लागू, जानें क्यों लिया यह फैसला

    News DeskBy News DeskMarch 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने उसके मंच पर 300 रुपये से कम कीमत वाले 1.2 करोड़ से अधिक उत्पादों पर ‘रेफरल’ शुल्क नहीं लेने की सोमवार को घोषणा की. ‘रेफरल’ शुल्क एक तरह का ‘कमीशन’ है जो विक्रेता प्रत्येक बेचे गए उत्पाद के लिए अमेजन को देते हैं.कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस कदम का मकसद छोटे व्यवसायों का समर्थन करना और अमेजन पर विक्रेताओं की वृद्धि को बढ़ावा देना है.

    अमेजन इंडिया के बिक्री साझेदार (सेवा) के निदेशक अमित नंदा ने कहा, करोड़ों उत्पादों पर रेफरल शुल्क समाप्त कर और शिपिंग लागत कम कर हम विक्रेताओं के लिए अमेजन डॉट इन पर बिक्री को और अधिक आकर्षक बना रहे हैं. यह पहल अमेजन पर विक्रेताओं की वृद्धि का समर्थन करती है..
    नंदा ने कहा, ‘ जैसे-जैसे हम अपने परिचालन में दक्षता हासिल करते हैं, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि वे लाभ हमारे विक्रेताओं और ग्राहकों तक पहुंचें. शून्य ‘रेफरल’ शुल्क 135 उत्पाद श्रेणियों जैसे परिधान, जूते, फैशन आभूषण, किराना, घरेलू सजावट व साज-सज्जा, सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने, रसोई उत्पाद और पालतू पशु उत्पाद आदि पर लागू होगा.अमेजन ने ‘ईजी शिप’ और ‘सेलर फ्लेक्स’ जैसी बाह्य पूर्ति सेवाओं का उपयोग करने वाले विक्रेताओं के लिए एक नई ‘फ्लैट’ दर भी पेश की है.बयान के अनुसार, राष्ट्रीय शिपिंग दरें अब 77 रुपये से घटकर 65 रुपये से शुरू होती हैं.

    Naxal Surrender: 15 लाख का इनामी सचिन समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर, असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे तीनों

    ‘फ्लैट’ दर शिपिंग एक मूल्य निर्धारण मॉडल है, जिसमें निर्धारित सीमा के भीतर, पैकेजों के वजन, आकार या दूरी पर ध्यान दिए बिना शिपिंग के लिए एक निश्चित लागत ली जाती है. वहीं ‘ईजी शिप’ एक आपूर्ति माध्यम है, जहां अमेजन विक्रेताओं के स्थान से पैकेज एकत्र करता है और उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाता है.

    TRF Bonous Announced: टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को 12.44% बोनस मिलेगा, 18 सितंबर तक खातों में पहुंच जायेगी राशि

    ‘सेलर फ्लेक्स’ के हिस्से के तहत अमेजन विक्रेताओं के गोदाम के एक हिस्से को अमेजन पूर्ति केंद्र के रूप में रखता है. इसके अलावा, अमेजन ने एक किलोग्राम से कम वजन वाले हल्के सामानों पर ‘हैंडलिंग’ शुल्क में 17 रुपये तक की कटौती की है, जिससे विक्रेताओं द्वारा भुगतान किया जाने वाला शुल्क कम हो गया है. कंपनी ने कहा कि ये संशोधित शुल्क सात अप्रैल से लागू होंगे. अमेजन के ‘मार्केटप्लेस’ पर 16 लाख से अधिक विक्रेता हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amezon Decision: Amazon will not charge 'referral' fee from sellers on products priced less than Rs 300 know why this decision was taken this will be applicable from April 7
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Naxal Surrender: 15 लाख का इनामी सचिन समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर, असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे तीनों

    September 11, 2026

    TRF Bonous Announced: टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को 12.44% बोनस मिलेगा, 18 सितंबर तक खातों में पहुंच जायेगी राशि

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    September 10, 2026
    Recent Post

    Naxal Surrender: 15 लाख का इनामी सचिन समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर, असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे तीनों

    September 11, 2026

    TRF Bonous Announced: टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को 12.44% बोनस मिलेगा, 18 सितंबर तक खातों में पहुंच जायेगी राशि

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में JTBS ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झामुमो ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को किया याद, 56वें जन्मदिवस पर दी श्रद्धांजलि

    September 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group