Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Raid In Ranchi: विधानसभा चुनाव के बीच रांची में YBN यूनिवर्सिटी और कलावती अस्पताल में पुलिस की छापेमारी, संचालक के आवास पर भी दबिश, 68 लाख कैश, आधा किलो सोना बरामद
    Breaking News

    Raid In Ranchi: विधानसभा चुनाव के बीच रांची में YBN यूनिवर्सिटी और कलावती अस्पताल में पुलिस की छापेमारी, संचालक के आवास पर भी दबिश, 68 लाख कैश, आधा किलो सोना बरामद

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024Updated:November 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध पैसों की सूचना मिलने पर आज मंगलवार की सुबह राजधानी रांचीi में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है. रांची पुलिस की टीम नामकुम थाना क्षेत्र में स्थित YBN University, उसके चेयरमैन रामजी यादव के घर समेत पांच जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी, चुनाव के दौरान कैश जमा करने की सूचना पर हुई. चुटिया साउथ रेलवे कॉलोनी स्थित चेयरमैन के घर से 67. 62 लाख कैश, 535 ग्राम सोने के गहने व 1.6 किलो चांदी के जेवर व एक हीरे का हार मिला. 73 लाख का एफडी बॉन्ड पेपर भी मिला है. इनके संबंध में पूछे जाने पर चेयरमैन ने पुलिस को कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया. इसके बाद पुलिस ने पैसे व जेवर जब्त कर लिए. पूरे छापेमारी की वीडियोग्राफी भी कराई गई.

    8 से 9 घंटे चली छापेमारी की कार्रवाई

    कैश की सूचना पर रांची पुलिस की अलग-अलग टीम एक साथ नामकुम स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी, नर्सिंग कॉलेज, होमियो मेडिकल कॉलेज, सिदरोल स्थित कलावती अस्पताल और चुटिया साउथ रेलवे कॉलोनी स्थित यूनिवर्सिटी चेयरमैन के घर पहुंची थी. सुबह 8 बजे छापेमारी शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक चली. छापेमारी के दौरान पुलिस को सिर्फ चेयरमैन के घर से ही नगदी और जेवर मिले. चार जगहों से पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. यूनिवर्सिटी कैंपस से कुछ कागजात मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    कैश गिनने को मशीन मंगानी पड़ी, आयकर को दी सूचना

    चेयरमैन रामजी यादव के घर की आलमारी से काफी मात्रा में रखा कैश मिलने के बाद पुलिस को गिनती करने के लिए मशीन मंगानी पड़ी. तीन घंटे की गिनती के बाद सीओ की मौजूदगी में पैसे जब्त कर एक ट्राली बैग में रखे गए. इसके बाद जेवर की लिस्ट तैयार की गई. इन्हें एक ट्रॉली में लेकर पुलिस शाम 4 बजे रामजी यादव के घर से निकली और चुटिया थाना पहुंची.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    जब पुलिस पहुंची तो चल रही डी-फार्मा की परीक्षा

    पुलिस जब युनिवर्सिटी पहुंची तो वहां डी-फार्मा की परीक्षा चल रही थी. तब 2400 परीक्षार्थी कैंपस में मौजूद थे. छापेमारी करने पहुंची टीम परीक्षा हॉल में तो नहीं गई लेकिन अचानक पुलिस को देख परीक्षार्थी थोड़ी देर के लिए परेशान हो गए. उन्हें शंका हुई कि सेंटर पर जांच के लिए जवानों को बुलाया गया है. हालांकि थोड़ी ही देर बाद स्थिति स्पष्ट हो गई.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    also raided the operator's residence Amidst the assembly elections information about recovery of huge amount of money. police raided YBN University and Kalavati Hospital in Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group