Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Amit Sah Visit Bihar: लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार को ‘जंगल राज’ में बदल दिया गया था,पटना में बोले अमित शाह
Bihar

Amit Sah Visit Bihar: लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार को ‘जंगल राज’ में बदल दिया गया था,पटना में बोले अमित शाह

News DeskBy News DeskMarch 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna.केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर रविवार को तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार को ‘‘जंगल राज’’ में बदल दिया गया था. शाह ने पटना में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘लालू-राबड़ी सरकार को बिहार में ‘‘जंगल राज’’ को बढ़ावा देने के लिए याद किया जाएगा.

लालू-राबड़ी शासनकाल में बिहार को ‘जंगल राज’ में बदल दिया गया था. उन्होंने (बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव) बिहार के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुछ नहीं किया, उनकी सरकार के दौरान कई चीनी मिलें बंद हो गईं.’

शाह ने कहा कि राजद के शासनकाल में बिहार में हत्या, अपहरण, नरसंहार, चारा घोटाला आदि हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘लोग बिहार में जंगल राज, गैंगवार और अपहरण उद्योग की वापसी नहीं चाहते हैं। विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक बार फिर भारी बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी.

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार के दौरान बिहार को मात्र 2.80 लाख करोड़ रुपये मिले थे जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग सरकार ने बिहार को 9.23 लाख करोड़ रुपये दिए.

इससे पहले, शाह ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर बिहार में 800 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. शाह ने सहकारिता विभाग की 111 करोड़ रुपये और नगर विकास एवं आवास विभाग की 421 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने 181 करोड़ रुपये की लागत से 133 पुलिस भवनों और 109 करोड़ रुपये की लागत से तीन सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया.

Jharkhand: नाबालिग लड़की को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, नाराज ग्रामीणों ने महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026
Recent Post

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

November 13, 2026

Jharkhand: नाबालिग लड़की को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, नाराज ग्रामीणों ने महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला?

November 13, 2026

Share Bazar: शेयर बाजारों में मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 460 अंक लुढ़का

November 13, 2026

Tata Steel 55.94 करोड़ रुपए जल शुल्क झारखंड सरकार को चुकाएगी, 30 साल पुराना विवाद सुलझा

November 13, 2026

Jamshedpur: MGM में जौंडिस से पीड़ित बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन पर खर्च करने पड़े 3000 रुपये

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group