Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Amit Shah in Dhanbad: झारखंड के भष्ट नेताओं को उल्टा लटका देंगे, कोयले की तस्करी रोकेंगे, झरिया में अमित शाह ने झामुमो सरकार पर बोला हमला
    Elections

    Amit Shah in Dhanbad: झारखंड के भष्ट नेताओं को उल्टा लटका देंगे, कोयले की तस्करी रोकेंगे, झरिया में अमित शाह ने झामुमो सरकार पर बोला हमला

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jharia. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में कथित भ्रष्टाचार और कोयला तस्करी के लिए झामुमो नीत गठबंधन की आलोचना करते हुए मंगलवार को राज्य के मतदाताओं से भाजपा के हाथ मजबूत करने का आग्रह किया ताकि ‘‘भ्रष्ट नेताओं को उल्टा लटकाया जा सके.शाह ने यह भी घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में प्रत्येक घुसपैठिए की पहचान करेगी और उसे खदेड़ देगी. उन्होंने राज्य के कोयला खनन क्षेत्र झरिया में भाजपा की एक रैली में कहा, ‘झारखंड में भाजपा के सत्ता में आने पर कोयले की तस्करी रोकी जाएगी…व्यापारियों को अब डरने की जरूरत नहीं है.

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता का पैसा लूटने वाले झारखंड के भ्रष्ट नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा. शाह ने दावा किया, ‘हम भ्रष्ट नेताओं को सीधा करने के लिए उन्हें उल्टा लटका देंगे. केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, ‘हेमंत बाबू घुसपैठियों के लिए लाल कालीन बिछाकर उनका स्वागत करते हैं. हम झारखंड में भाजपा के सत्ता में आने पर उनकी पहचान करेंगे और उन्हें राज्य से बाहर खदेड़ देंगे.
    उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं. शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपका एक वोट झारखंड की किस्मत तय करेगा. यह भी तय करेगा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाएं ‘लखपति’ बनेंगी या झारखंड के भ्रष्ट नेता अपनी तिजोरियां भरेंगे. शाह ने दावा किया, ‘मोदी की गारंटी ‘पत्थर की लकीर’ हैं. झारखंड में भाजपा के सत्ता में आने पर महिलाओं का संपत्ति पंजीकरण एक रुपये में किया जाएगा.

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    कांग्रेस पर ‘‘अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देने’’ की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय को आरक्षण नहीं देने देगी जैसी कि ‘‘कांग्रेस की योजना’’ है. भाजपा नेता ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर भी कटाक्ष किया और मतदाताओं से भाजपा के प्रतीक चिह्न कमल के लिए इतनी जोर से बटन दबाने का अनुरोध किया कि उसका ‘‘करंट इटली में महसूस’’ हो.

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amit Shah in Dhanbad: Will hang corrupt leaders of Jharkhand upside down will stop coal smuggling
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026
    Recent Post

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026

    Indian Railways Update :पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, 22 ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नीट और 80 से अधिक पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group