Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Amit Shah: दुमका की रैली में शाह का आरोप, हेमंत सोरेन गुपचुप तरीके से मुसलमानों को आरक्षण देने की साजिश रच रहे है; आदिवासियों की घटती आबादी पर भी उठाए सवाल
    Elections

    Amit Shah: दुमका की रैली में शाह का आरोप, हेमंत सोरेन गुपचुप तरीके से मुसलमानों को आरक्षण देने की साजिश रच रहे है; आदिवासियों की घटती आबादी पर भी उठाए सवाल

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dumka. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि वह ‘‘कांग्रेस के साथ मिलकर गुपचुप तरीके से मुसलमानों को आरक्षण देने की साजिश रच रहे हैं’’ और आगाह किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम कर देगी. शाह ने आदिवासियों की घटती आबादी के लिए सोरेन को ‘‘जिम्मेदार’’ भी ठहराया.

    झारखंड के दुमका जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन कांग्रेस के साथ मिलकर गुपचुप तरीके से मुसलमानों को आरक्षण देने की साजिश रच रही है. मैं बता देना चाहता हूं कि भाजपा हेमंत सोरेन और राहुल गांधी की ऐसी किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगी.
    उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार वोट बैंक के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है और कहा, ‘‘हेमंत सोरेन आदिवासियों की घटती आबादी के लिए जिम्मेदार हैं क्योंकि वह घुसपैठियों को झारखंड में प्रवेश करने और आदिवासी महिलाओं से शादी करने की इजाजत दे रहे हैं। वह यहां आदिवासियों की जमीन छीन रहे हैं, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा.

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 साल में झारखंड को 84,000 करोड़ रुपये दिए, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य को 3.90 लाख करोड़ रुपये दिए. उन्होंने कहा, ‘हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार और निधि की लूट में लिप्त रहे हैं, लेकिन 23 नवंबर को उनकी विदाई हो जाएगी. सत्ता के लालच ने हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने को मजबूर कर दिया, जिसने झारखंड के गठन का विरोध किया था.
    शाह ने वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो इतने उद्योग स्थापित कर देगी कि एक भी युवा को आजीविका की तलाश में दूसरे स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार परियोजनाओं के लिए लोगों को विस्थापित करने से पहले पुनर्वास योजनाओं को सुनिश्चित करेगी. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में झारखंड नक्सलवाद से मुक्त हो गया है और जो कुछ भी बचा है, मार्च 2025 तक उसका सफाया कर दिया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amit Shah: In Dumka rally Shah alleged that Hemant Soren is secretly plotting to give reservation to Muslims
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026
    Recent Post

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026

    Indian Railways Update :पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, 22 ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नीट और 80 से अधिक पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group