Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»बिहार में अमित शाह ने RJD पर साधा निशाना, कहा- बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं लालू प्रसाद
    Bihar

    बिहार में अमित शाह ने RJD पर साधा निशाना, कहा- बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं लालू प्रसाद

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना.  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी पहुंचे. जहां पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न किया और फिर जनसभा में पहुंचे. सरकार के कामों को गिनाने के बाद अपने भाषण के जरिए गृह मंत्री विपक्ष पर खूब बरसे. राजद और कांग्रेस को उन्होंने निशाने पर लिया. मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में भी गृहमंत्री बोले.

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मां जानकी के जयकारा के साथ अपने भाषण की शुरुआत की. सियावर रामचंद्र की जय का नारा लोगों से लगवाया. पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास के बारे में बोलते हुए उन्होंने देशभर में माता जानकी व श्री राम के भक्तों को शुभकामना दिया. गृह मंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति में माता सीता का स्थान अनन्य है. उन्होंने एक ही जीवन में आदर्श पत्नी, मां, बेटी व राजमाता के सभी रूपों को चरितार्थ किया था. हम राधे-श्याम, सीता-राम, गौरी-शंकर बोलते हैं. हमारी संस्कृति हमेशा मातृशक्ति को सम्मान देती है.

    गृह मंत्री ने इस जनसभा में विपक्ष को भी निशाने पर लिया. अपने भाषण में अमित शाह ने कहा- ‘भारत की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी कटिबद्ध हैं. एक जमाने में जब कांग्रेस का शासन था तो देशभर में बम धमाके होते थे. बम धमाका करके आतंकी पाकिस्तान भाग जाते थे. कोई पूछने वाला नहीं था. लेकिन मोदी जी की सरकार आयी तो पुरी में आतंकियों ने हमला किया तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक की. पुलवामा में हमला किया तो एयर स्ट्राइक किया. और पहलगाम में हमला किया तो पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर भी अमित शाह बोले. उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव है. गृह मंत्री ने लोगों से पूछा कि घुसपैठियों को मतदाता सूची निकाला जाना चाहिए या नहीं? चुनाव आयोग को एसआइआर करना चाहिए या नहीं? राजद सुप्रीमो को निशाने पर लेते हुए गृह मंत्री ने कहा कि जब चुनाव आयोग ने सूची बाहर की तो राजद और कांग्रेस के तरफ से कोई आपत्ति नहीं भेजी गयी.

    अमित शाह ने कहा कि लालू प्रसाद किसे बचाना चाहते हैं, वो बताएं. जो बांग्लादेश से आकर बिहार के लोगों की नौकरी खा जाते हैं, उन्हें बचाना चाहते हैं. अमित शाह ने लोगों को कहा कि लालू एंड कंपनी को आप साफ संदेश दें. राहुल गांधी को वोट बैंक की राजनीति बंद करने की सलाह अमित शाह ने दी. कहा कि बिहार चुनाव में हारने की वजह लोगों को ये पहले ही दे रहे हैं.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amit Shah targeted RJD in Bihar said- Lalu Prasad wants to save Bangladeshi infiltrators
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group