Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Amit Shah: ‘नीतीश कुमार CM बनेंगे या नहीं, ‘मैं यह तय करने वाला कौन हूं’? यह फैसला विधायक करेंगे, बोले अमित शाह; बिहार NDA में दरार की अटकलों को किया खारिज
    Breaking News

    Amit Shah: ‘नीतीश कुमार CM बनेंगे या नहीं, ‘मैं यह तय करने वाला कौन हूं’? यह फैसला विधायक करेंगे, बोले अमित शाह; बिहार NDA में दरार की अटकलों को किया खारिज

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सारण जिले में एक जनसभा और पटना में बुद्धिजीवियों की बैठक को संबोधित करेंगे. यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने दी. भाजपा नेताओं के अनुसार, शाह ने बृहस्पतिवार रात पटना में वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. ऐसा माना जा रहा है कि शाह के इस दौरे का उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजग की चुनावी तैयारियों को धार देना है. शाह ने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में दरार की अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा. शाह ने एक टीवी चैनल से विशेष बातचीत में कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद करेंगे. उन्होंने दावा किया कि आगामी 14 नवंबर को जब परिणाम आएंगे, तो राजग सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगा. गृह मंत्री ने कहा, मैं यह तय करने वाला नहीं हूं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे या नही. फिलहाल हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं.

    चुनाव के बाद सभी सहयोगी दल बैठकर अपने नेता का चयन करेंगे. शाह ने यह भी खुलासा किया कि 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद स्वयं नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया था कि भाजपा के अधिक सीट आने के कारण मुख्यमंत्री उसी दल से होना चाहिए. उन्होंने कहा,लेकिन हमने हमेशा अपने गठबंधन का सम्मान किया और नीतीश कुमार को उनकी वरिष्ठता और सम्मान के आधार पर मुख्यमंत्री बनाया है.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'मैं यह तय करने वाला कौन हूं'? यह फैसला विधायक करेंगे Amit Shah: 'नीतीश कुमार CM बनेंगे या नहीं Amit Shah: "Who am I to decide whether Nitish Kumar will become CM or not?" The MLAs will decide says Union Minister Shah; dismisses speculation of a rift in the Bihar NDA. बोले केंद्रीय शाह; बिहार NDA में दरार की अटकलों को किया खारिज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group