Site icon Lahar Chakra

Amrit Bharat Express :23 फरवरी से डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-समस्तीपुर-खगड़िया-कटिहार के रास्ते पनवेल और अलीपुरद्वार के मध्य अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन

हाजीपुर:

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर -समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-कटिहार के रास्ते पनवेल और अलीपुरद्वार के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है जिममें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिये एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिये फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित कई उन्नत यात्री सुविधायें उपलब्ध हैं ।

गाडी सं. 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन पनवेल से 23.02.2026 से तथा अलीपुरद्वार से 26.02.2026 से प्रारंभ किया जा रहा है । यह ट्रेन पनवेल से प्रत्येक सोमवार को तथा अलीपुरद्वार से प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी ।

गाड़ी सं. 11031 पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 23.02.2026 से प्रत्येक सोमवार को पनवेल से 11.50 बजे खुलकर कल्याण-भुसावल-इटारसी- जबलपुर-प्रयागराज छिवकी के रास्ते मंगलवार को 14.58 बजे डीडीयू, 18.25 बजे पाटलिपुत्र, 19.50 बजे हाजीपुर, 21.35 बजे मुजफ्फरपुर, 22.45 बजे समस्तीपुर रूकते हुए बुधवार को 03.20 बजे कटिहार पहुंचेगी तथा कटिहार से 03.30 बजे खुलकर किशनगंज-न्यूजलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी के रास्ते 13.50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी ।

गाड़ी सं. 11032 अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 26.02.2026 से प्रत्येक गुरूवार को अलीपुरद्वार से 04.45 बजे खुलकर 12.50 बजे कटिहार, 15.23 बजे खगड़िया, 16.45 बजे समस्तीपुर, 18.35 बजे मुजफ्फरपुर, 19.30 बजे हाजीपुर, 20.30 बजे पाटलिपुत्र बजे, शुक्रवार को 00.08 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 05.30 बजे पनवेल पहुंचेगी ।

आगामी त्यौहार के मद्देनजर वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा |

होली त्यौहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु कोडरमा-पारसनाथ-गोमो के रास्ते वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-खुर्दा रोड के मध्य वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा जिनका विवरण इस प्रकार है-
क्र.सं. ट्रेन सं. ट्रेन का नाम परिचालन का दिन परिचालन की तिथि
1. 01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी- खुर्दा रोड स्पेशल शुक्रवार 27.02.26 से 27.03.26 तक
2. 01930 खुर्दा रोड -वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्पेशल रविवार 01.03.26 से 29.03.26 तक

 

Exit mobile version