Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जादूगोड़ा की महिला से घोड़ाबांधा में दुष्कर्म, पड़ोसी ने ही बेहोश कर की ज्यादती, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Jamshedpur. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा में जादूगोड़ा की महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के आरोप पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है. पीड़िता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़िता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. उसकी शादी झाड़ग्राम में हुई थी. मगर, पति से विवाद चल रहा था. जानकारी के अनुसार तीन जुलाई को पीड़िता को गम्हरिया जाना था. उसने अपने एक पड़ोसी ज्योतिष कुमार भगत से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन तक छोड़ने को कहा.

पीड़िता का आरोप है कि इस पर ज्योतिष कुमार भगत उसे गोविंदपुर रेलवे स्टेशन न ले जाकर उसे एक मकान पर ले गया और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे रास्ते में पानी में डाल कर कुछ पिला दिया. इसके बाद उसे ज्यादा कुछ होश नहीं था. घटना के बाद जब वह बाहर निकली तो उसे इस बात का एहसास हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Exit mobile version