Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»AMUL ने घी, मक्खन, आइसक्रीम सहित 700 से ज्यादा Dairy Products की कीमतें घटाई, कल से होगी लागू, देखें नयी कीमतों की सूची
    Breaking News

    AMUL ने घी, मक्खन, आइसक्रीम सहित 700 से ज्यादा Dairy Products की कीमतें घटाई, कल से होगी लागू, देखें नयी कीमतों की सूची

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली जीसीएमएमएफ ने शनिवार को घी, मक्खन, आइसक्रीम, बेकरी और फ्रोजन स्नैक्स सहित 700 से अधिक उत्पाद पैक की खुदरा कीमतों में कमी की.कंपनी ने जीएसटी दर में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का फैसला किया है. नयी कीमतें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने एक बयान में 700 से अधिक उत्पाद पैक की कीमत घटाने की घोषणा की, जिससे उसके ग्राहकों को जीएसटी कटौती का पूरा लाभ मिलेगा. यह संशोधन 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा.

    जीसीएमएमएफ ने कहा, ”यह संशोधन मक्खन, घी, यूएचटी दूध, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट, बेकरी उत्पादों, फ्रोजन डेयरी और आलू स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड, माल्ट आधारित पेय जैसी उत्पाद श्रेणियों में किया गया है. बयान के मुताबिक, ”मक्खन (100 ग्राम) का अधिकतम खुदरा मूल्य 62 रुपये से घटाकर 58 रुपये कर दिया गया है… घी की कीमत 40 रुपये घटकर 610 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. इसी तरह अमूल प्रोसेस्ड चीज ब्लॉक (एक किलो) का अधिकतम खुदरा मूल्य 30 रुपये घटकर 545 रुपये प्रति किलो हो गया है. फ्रोजन पनीर (200 ग्राम) का नया अधिकतम खुदरा मूल्य 95 रुपये होगा, जो अभी 99 रुपये है.बयान में कहा गया, ”अमूल का मानना है कि कीमतों में कमी से डेयरी उत्पादों, खासकर आइसक्रीम, पनीर और मक्खन की खपत बढ़ेगी, क्योंकि भारत में इनकी प्रति व्यक्ति खपत अभी भी बहुत कम है. इससे पहले, मदर डेयरी ने भी 22 सितंबर से अपने उत्पादों की कीमत घटाने की घोषणा की थी.

    Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक

    Road Accident: भीषण सड़क हादसे में नवदंपति समेत 3 लोगों की मौत, देवघर के रहने वाले थे सभी, ओवरस्पीड के कारण स्कॉर्पियो सड़क किनारे कंटेनर में जा घुसी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AMUL reduces prices of over 700 dairy products including ghee AMUL ने घी butter effective tomorrow ice cream आइसक्रीम सहित 700 से ज्यादा Dairy Products की कीमतें घटाई कल से होगी लागू मक्खन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक

    July 5, 2026

    Road Accident: भीषण सड़क हादसे में नवदंपति समेत 3 लोगों की मौत, देवघर के रहने वाले थे सभी, ओवरस्पीड के कारण स्कॉर्पियो सड़क किनारे कंटेनर में जा घुसी

    July 5, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज, पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें दे रही दबिश

    July 5, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group