Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : स्वर्णरेखा नदी में कूदकर वृद्धा ने की आत्मह’त्या की कोशिश, युवकों ने बचाई जान

Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार देर रात गांधी घाट पर एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया. जानकारी के अनुसार बारीडीह निवासी लगभग 70 वर्षीय लक्ष्मी नारायण यादव नामक वृद्धा ने स्वर्णरेखा नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घाट पर मौजूद कुछ युवकों और लोगों ने त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए महिला को बहाव में डूबने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

हादसे के समय घाट पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला नदी में कूदते ही बहाव में बहने लगी थीं. वहां मौजूद युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत नदी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को किनारे लाया. अन्य मौजूद लोगों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सहयोग किया और तेजी से स्थिति को संभाला.

महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद स्थानिक लोगों ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी. महिला मानसिक रूप से परेशान दिख रही थीं, तथा पूछताछ में उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की वजह साझा नहीं की. वह लगातार चुप रहीं और परिजनों की जानकारी देने में भी असमर्थ रहीं. इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की और तत्काल पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला को अपने संरक्षण में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच एवं महिला के मानसिक स्थिति का आकलन कर रही है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग युवकों की साहसिकता की सराहना कर रहे हैं.

Exit mobile version