Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Anandpur: आनंदपुर में 15 से 20 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, युवक को कुचलकर मार डाला, खेत-खलिहान को किया तहस-नहस
Headlines

Anandpur: आनंदपुर में 15 से 20 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, युवक को कुचलकर मार डाला, खेत-खलिहान को किया तहस-नहस

News DeskBy News DeskDecember 12, 2024Updated:December 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Anandpur. आनंदपुर के के ढोढरोबारु गांव में 15-20 हाथियों के झुंड ने लोदरो बरजो (31) को कुचलकर मार डाला. मृतक गोइलकेरा थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वह ढोढरोबारु गांव में हाड़ी तोपनो के यहां मेहमान बनकर आया था. रात सात बजे वह घर के नीचे कुआं से पानी लेने गया था. इसी बीच हाथियों का झुंड गांव में पहुंच गया. इसमें एक हाथी ने लोदरो बरजो को दौड़ाकर कुचल दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. गुरुवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर आनंदपुर पुलिस, वन विभाग के कर्मी वहां पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

किसानों की फसल रौंदी

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

हाथियों का झुंड ओडिशा सीमा से प्रखंड की बिंजु व बेड़ाकेंदुदा पंचायत के तीन गांवों में बुधवार रात जमकर उत्पात मचाया. सबसे पहले ढोढरोबारु में उत्पात मचाने के बाद हाथियों का झुंड बेड़ातुलुंडा गांव पहुंचा. वहां माधु सिंह, कजरा तुरी समेत अन्य ग्रामीणों की धान फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों द्वारा खदेड़ने पर हाथियों का झुंड बेड़ाकेंदुदा गांव पहुंच या. वहां राजकुमार नायक, हलधर नायक, रौयता नायक, भुमेश्वर नायक, कालू भोक्ता के खलियान में रखे धान तथा धान व सब्जी की फसल को बुरी तरह रौंद डाला. हाथियों के झुंड में 5 बच्चे भी हैं. हाथियों का झुंड गुरुवार को दिनभर ओमड़ा, गुल्लू व तोरोपडंडा गांव की सीमा से सटे जंगल में डेरा जमाये है. हाथियों को खदेड़ने में ग्रामीण दिनभर जुटे थे.

Jamshedpur: बिरसा मुंडा जयंती पर उपायुक्त और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026

Jamshedpur: बिरसा मुंडा जयंती पर उपायुक्त और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे SSP और DC, अधिकारियों को दिए निर्देश

November 15, 2026
Recent Post

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026

Jamshedpur: बिरसा मुंडा जयंती पर उपायुक्त और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे SSP और DC, अधिकारियों को दिए निर्देश

November 15, 2026

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group