Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Anant Singh: अनंत सिंह की गिरफ्तारी से बढ़ा सियासी पारा, अब दुलारचंद का पोता बोला- सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक नहीं करेंगे ब्रह्मभोज
    Headlines

    Anant Singh: अनंत सिंह की गिरफ्तारी से बढ़ा सियासी पारा, अब दुलारचंद का पोता बोला- सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक नहीं करेंगे ब्रह्मभोज

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. जन सुराज के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में पूर्व विधायक और जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो गई है. इस गिरफ्तारी ने एक ओर जहां मोकामा का सियासी पारा चढ़ा दिया है, इस हत्या की वजह क्या सिर्फ राजनीतिक है या कुछ और भी पेच इस हत्याकांड में है. अनंत सिंह का प्रोफाइल हमेशा से मोकामा विधानसभा क्षेत्र को हाॅट सीट की श्रेणी में ले आता है. दुलारचंद की हत्या और अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने मोकामा समेत बिहार में वोटर्स की गोलबंदी करा दी है.

    यहां हालात ऐसे बन गए है कि यह चुनाव अगड़ों और पिछड़ों के बीच की लड़ाई बन गया है. दुलारचंद यादव की हत्या से जहां यादव और पिछड़ों का वोट एकजुट हुआ है, वहीं अब भूमिहार और अन्य फारवर्ड क्लास के लोग भी एकसाथ आ गए है. यह पूरी तरह से कास्टवार का खेल होगा. अभी माहौल कास्टवार का ही है.

    अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बोला दुलारचंद का पोता
    अनंत सिंह की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद मृतक के पोते नीरज ने रविवार को कहा कि जब तक ‘‘सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उन्हें फांसी की सजा नहीं दी जाती’’, तब तक परिवार ब्रह्मभोज का आयोजन नहीं करेगा.

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी और स्थानीय बाहुबली अनंत सिंह को इस मामले में दर्ज एक प्राथमिकी में चार अन्य लोगों के साथ आरोपी बनाया गया है. यह प्राथमिकी नीरज की शिकायत पर दर्ज की गई थी.नीरज ने कहा, हम मांग कर रहे हैं कि मेरे दादा की हत्या में शामिल सभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया जाए. विरोधियों ने प्रशासन की मदद से मेरे दादा की हत्या कराई. जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी नहीं दी जाती, हम ब्रह्मभोज नहीं करेंगे.

    पुलिस ने यह बताया
    पुलिस ने बताया कि अनंत सिंह के अलावा दो अन्य आरोपियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तीनों को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा. सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जद(यू) के टिकट पर मोकामा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. शनिवार देर रात इस मामले में गिरफ्तार किया गया.

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह ने क्या कहा?
    दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है, जिसमें उसने सत्यमेव जयते लिखा है और कहा है कि अब आगे की लड़ाई जनता लड़ेगी. दुलारचंद यादव की हत्या के बाद लगे आरोपों को खारिज करते हुए अनंत सिंह ने यह कहा कि यह उनके प्रतिद्वंद्वी सूरजभान सिंह की साजिश है. उनका इस हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anant Singh: अनंत सिंह की गिरफ्तारी से बढ़ा सियासी पारा Anant Singh's arrest raises political temperature Dularchand's grandson says he won't have a brahmbhoj until all five accused are arrested अब दुलारचंद का पोता बोला- सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक नहीं करेंगे ब्रह्मभोज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026
    Recent Post

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026

    Share Bazar: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा

    August 30, 2026

    Jamshedpur: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, एमजीएम और सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group