Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»हाता पुलिया की बदहाल हालत पर फूटा गुस्सा, युवाओं ने सड़क पर उतरकर किया विरोध
    Breaking News

    हाता पुलिया की बदहाल हालत पर फूटा गुस्सा, युवाओं ने सड़क पर उतरकर किया विरोध

    News DeskBy News DeskJuly 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: नेशनल हाईवे-220 के हाता पुलिया की जर्जर हालत ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है. रोजाना हो रहे हादसों से तंग आकर बुधवार को स्थानीय युवाओं ने पुलिया पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से तुरंत मरम्मत की मांग की.

    प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिया पर बने गहरे गड्ढे अब जानलेवा बन गए हैं. बाइक और छोटे वाहन अक्सर गड्ढों में फंसकर पलट जाते हैं. पुलिया की सतह से निकली लोहे की सरियाएं भी बड़ा खतरा बन गई हैं. लोगों ने बताया कि कई बार गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और अब हादसे रोजमर्रा की बात हो गई है.
    युवाओं ने आरोप लगाया कि हाता-तीरिंग रोड, हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन, हाता चौक, मुबारक बस्ती, ओडिशा रोड और आसपास के कई इलाकों में सड़कें इतनी खराब हैं कि रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं. इसके बावजूद प्रशासन खामोश बैठा है.
    जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर पुलिया पर बैठकर नारेबाजी की. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा.

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    इस विरोध में अमृत गोप, दिनेश कर, माना गोप, शुभम साहू, घनश्याम मंडल, आस्तिक गोप, छटन मंडल, उत्तम मोदक, देवाशीष दे, उदय मंडल, राहुल गोप, रमेश मोदक, उज्ज्वल दे, देव प्रमाणिक, शुभाशीष राणा, कौशिक दास और बदल मंडल समेत दर्जनों युवा शामिल थे.

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anger erupted over the poor condition of Haata Puliya youth took to the streets to protest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Industrial Policy: औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी

    July 6, 2026

    Share Bazar: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group