Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Chakradharpur Protest : चक्रधरपुर के जामिद गांव में महिला की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम, ग्रामीणों का आरोप, चार दिनों से तलवार लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
    Crime

    Chakradharpur Protest : चक्रधरपुर के जामिद गांव में महिला की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम, ग्रामीणों का आरोप, चार दिनों से तलवार लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakradharpur. चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद गांव में एक विक्षिप्त युवक ने सोमवार को महिला प्रिया देवी की तलवार से काटकर हत्या कर दी थी. इसके विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि युवक करमू महतो चार दिनों से तलवार लेकर घूम रहा था. किसी तरह की अनहोनी घटना नहीं घटे इसे लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस गांव पहुंची, पर बिना कार्रवाई किये निकल ली. चौथे दिन सोमवार को विक्षिप्त करमू महतो ने गांव की वृद्ध महिला की हत्या कर दी. पुलिस प्रशासन की लापरवाही को देखते हुए जामिद गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को चक्रधरपुर-सोनुआ मार्ग को छह घंटे जाम रखा.

    सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. इससे दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया. जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव रंजन जामस्थल के पास पहुंचे. उनके आश्वासन के बाद भी जाम नहीं हटा. ग्रामीण पुलिस के खिलाफ विरोध करते रहे. ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. जब ग्रामीण पुलिस की बातें नहीं माने, तो बीडीओ कंजन मुखर्जी, सीओ सुरेश सिन्हा पहुंचे. उनके आश्वासन के बाद भी ग्रामीण नहीं माने. सड़क पर डटे रहे. लंबे समय तक जाम रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जब प्रशासन से ग्रामीणों की बात नहीं बनी, तो ग्रामीणों वोट बहिष्कार की भी चेतावनी दी. इसके बाद एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी जामस्थल पहुंची. ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. फिर भी ग्रामीण नहीं माने. दोपहर दो बजे तक सड़क जाम रखा. जब प्रशासन के मौखिक आश्वासन से जाम नहीं हटा तो लिखित सौंपा. इसके बाद ग्रामीण मान गये. सड़क जाम को हटा लिया

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, कई सभाओं और कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    Income Tax Department के रडार पर 63,000 रेस्‍टोरेंट, सर्वेक्षण में 408 करोड़ रुपये बिक्री छिपाए जाने का पता लगा, पूरे देश में एक्‍शन शुरू
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Angry villagers blocked the road Chakradharpur Protest Jamid village of Chakradharpur murder of a woman
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, कई सभाओं और कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    March 10, 2026

    Income Tax Department के रडार पर 63,000 रेस्‍टोरेंट, सर्वेक्षण में 408 करोड़ रुपये बिक्री छिपाए जाने का पता लगा, पूरे देश में एक्‍शन शुरू

    March 10, 2026

    Rajya sabha Election: शरद पवार सहित 26 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM नीतीश और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का चुना जाना तय

    March 10, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, कई सभाओं और कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    March 10, 2026

    Income Tax Department के रडार पर 63,000 रेस्‍टोरेंट, सर्वेक्षण में 408 करोड़ रुपये बिक्री छिपाए जाने का पता लगा, पूरे देश में एक्‍शन शुरू

    March 10, 2026

    Rajya sabha Election: शरद पवार सहित 26 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM नीतीश और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का चुना जाना तय

    March 10, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शेयर बाजार में.जोरदार उछाल, Sensex 800 अंक से अधिक चढ़ा

    March 10, 2026

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group