Site icon Lahar Chakra

झामुमो के एक और विधायक अस्पताल में इलाजरत, सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती

Ranchi : भवनाथपुर से झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 31 जुलाई की रात उन्हें सिर दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. फिलहाल उनकी हालत में काफी सुधार है और 3 अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है.

उनकी तबीयत की जानकारी मिलने के बाद गढ़वा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनंत प्रताप देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
मिथिलेश ठाकुर ने लिखा, “भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव जी से मुलाकात की. उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं. मां गढ़देवी से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटें.” स्थानीय लोग और समर्थक भी विधायक के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

Exit mobile version