Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hemant Soren: पेंशन न मिलने से इलाज के अभाव में बुजुर्ग की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
    Breaking News

    Hemant Soren: पेंशन न मिलने से इलाज के अभाव में बुजुर्ग की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के गढ़वा जिले में कथित तौर पर उपचार न मिल पाने के कारण 75-वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति की मौत के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को जांच के आदेश दिये हैं। पीड़ित ने उपचार के लिए बैंक से अपनी पेंशन निकालने की कई बार कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। मृतक की पहचान रतन लाकड़ा के तौर पर हुई है। परिवार वालों का दावा है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से बड़गढ़ की बैंक शाखा के चक्कर लगाने पड़ रहे थे, क्योंकि अधूरे ई-केवाईसी की वजह से उनकी पेंशन जारी नहीं हो पा रही थी। इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए,

    मुख्यमंत्री ने गढ़वा के उपायुक्त को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये निर्देश दिया कि वे मामले की तुरंत जांच करें, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और रिपोर्ट सौंपें। सोमवार को बैंक की शाखा के बाहर धरना देते हुए बहू फूलमनी लाकड़ा ने पत्रकारों को बताया, मेरे ससुर पिछले तीन महीनों से अपनी पेंशन के लिए बड़गढ़ के बैंक के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन बैंक ने उन्हें यह कहते हुए पेंशन नहीं दी कि उनका ई-केवाईसी लंबित है। वह बीमार थे और पैसों की कमी के कारण उन्हें जरूरी इलाज नहीं मिल सका।’’

    Jamshedpur: डीडी बार हमले में घायल प्रत्युष का हाल चाल जानने कोलकाता पहुंचे पूर्व विधायक और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी

    उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार ने बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक से ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने का अनुरोध किया था, ताकि लाकड़ा के इलाज के लिए पेंशन निकाली जा सके। उन्होंने दावा किया कि प्रबंधक के दखल के बाद ई-केवाईसी तो पूरी हो गई, लेकिन पैसे नहीं निकाले जा सके और सोमवार को उनके ससुर का निधन हो गया। बैंक के एक अधिकारी ने हालांकि बताया कि ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोई भी पैसे निकालने के लिए शाखा नहीं आया।

    Liquar Scam: शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव से पूछताछ की

    इस बीच, गढ़वा के उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए उपायुक्त ने कहा कि तुरंत कार्रवाई की गई है और रंका के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकारी नियमों के तहत लाकड़ा के परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant Soren: Elderly person dies due to lack of medical treatment after failing to receive pension; Chief Minister orders an inquiry. Hemant Soren: पेंशन न मिलने से इलाज के अभाव में बुजुर्ग की मौत मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: डीडी बार हमले में घायल प्रत्युष का हाल चाल जानने कोलकाता पहुंचे पूर्व विधायक और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी

    July 8, 2026

    Liquar Scam: शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव से पूछताछ की

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

    July 7, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: पेंशन न मिलने से इलाज के अभाव में बुजुर्ग की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

    July 8, 2026

    Jamshedpur: डीडी बार हमले में घायल प्रत्युष का हाल चाल जानने कोलकाता पहुंचे पूर्व विधायक और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी

    July 8, 2026

    Liquar Scam: शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव से पूछताछ की

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

    July 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 6 टीमों ने होटल और कोचिंग संस्थानों में किया औचक निरीक्षण

    July 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group