Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे अर्जुन व सरयू, थामा एक-दूसरे का हाथ

Jamshedpur. आरएसएस की ओर से रविवार को एग्रिको में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, पूर्व डीआईजी सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह और पूर्व आईएएस सह भाजपा नेता विजय कुमार शामिल हुए.

सरयू राय को छोड़कर इनमें से कोई गणवेश में भी नहीं थे. कार्यक्रम के बाद अर्जुन मुंडा और सरयू राय के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. मैदान में दोनों एक-दूसरे के हाथ थामे नजर आए. हालांकि, दोनों के बीच क्या खास बातचीत हुई, यह पता नहीं चल पाया. इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए.

बता दें कि शनिवार को ही सरयू राय के घर पर भाजपा नेता अभय सिंह पहुंचे थे और दोनों ने काफी देर बातचीत की थी. हालांकि, सरयू राय ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया था. कहा था कि अभी दुर्गा पूजा है. इस दौरान एक दूसरे से मिलकर शुभकामनाएं और बधाई देने की प्रथा है. अभय सिंह के साथ उनके संबंध बहुत आत्मीय और पुराने है.

Exit mobile version