Lahar Chakra

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले अर्जुन मुंडा

नई दिल्ली। देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान रक्षा, आंतरिक सुरक्षा, जनकल्याण से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ झारखंड एवं देश के समग्र विकास से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बातचीत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर भी बल दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व और उनके द्वारा देश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयासों की सराहना की। वहीं रक्षा मंत्री ने भी जनसेवा एवं प्रशासनिक अनुभव को लेकर अर्जुन मुंडा की भूमिका की प्रशंसा की।

यह शिष्टाचार भेंट राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Exit mobile version