Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»कुलहुटम जंगल से हो रही हथियारों की तस्करी, पुलिस ने तीन को पकड़ा, आर्म्स जब्त
Crime

कुलहुटम जंगल से हो रही हथियारों की तस्करी, पुलिस ने तीन को पकड़ा, आर्म्स जब्त

News DeskBy News DeskSeptember 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Khunti : खूंटी पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ सफलता हासिल की है. कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटम जंगल के पास छापेमारी कर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. इनसे दो पिस्तौल, 44 जिंदा कारतूस, छह मैगजीन, 66,860 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए.

एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुलहुटम जंगल में कुछ तस्कर हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए इकट्ठा हुए हैं. इस पर तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने युनूस खान (55), मोहम्मद शमीम (38) और इबरार आलम (40) को धर दबोचा. तलाशी में इनके पास से दो अवैध पिस्तौल, अतिरिक्त मैगजीन, 13 गोलियां, 14,360 रुपये और मोबाइल फोन मिले.

Jharkhand : चलती ट्रेन से लापता हो गए प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल संचार प्रबंधक, रांची में जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुए थे सवार

इसके बाद इबरार आलम की निशानदेही पर पुलिस ने रांची के डोरंडा स्थित उसके घर पर छापा मारा. वहां से दो और पिस्तौल, पांच मैगजीन, 31 गोलियां और 52,500 रुपये नकद बरामद हुए. पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे हथियार बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे.

Cyclone ‘अर्नब’ की दस्तक…ओडिशा में भारी बारिश शुरू, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, झारखंड में छाने लगे बादल, कल से होगी बारिश

इस अभियान में एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के साथ पुलिस अधिकारी अशोक कुमार सिंह, विकास जायसवाल, दीपक कांत कुमार, निशा कुमारी, संदीप मुंडा और कर्रा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस अब आरोपितों के नेटवर्क की जांच कर रही है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand : चलती ट्रेन से लापता हो गए प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल संचार प्रबंधक, रांची में जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुए थे सवार

October 27, 2026

Cyclone ‘अर्नब’ की दस्तक…ओडिशा में भारी बारिश शुरू, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, झारखंड में छाने लगे बादल, कल से होगी बारिश

October 27, 2026

Maleria Vaccine: मलेरिया के टीके ‘मॉस्किवैक’ हुआ सस्ता, भारत बायोटेक ने 40 प्रतिशत तक घटाई कीमतें

October 27, 2026
Recent Post

NCERT नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए AI पर 20 घंटे का शुरू करेगा पाठ्यक्रम

October 27, 2026

100% Ethanol वाले ईंधन को मंजूरी, सरकार बोली- कच्चे तेल का आयात और प्रदूषण घटेगा, फ्लेक्स-फ्यूल वाहन के लिए संशोधित किए नियम

October 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group