Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास खाली किया, अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में घर से निकले
    Headlines

    Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास खाली किया, अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में घर से निकले

    News DeskBy News DeskOctober 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास खाली कर दिया और लुटियन की दिल्ली में अपने नए पते के लिए रवाना हो गए. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में घर से निकलते देखा गया. उनके माता-पिता और बेटी दूसरी कार में थे. केजरीवाल परिवार मंडी हाउस के पास 5 फिरोजशाह रोड स्थित पार्टी सदस्य अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास के लिए रवाना हुआ. मित्तल पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं और उन्हें मध्य दिल्ली के पते पर बंगला आवंटित किया गया है.

    केजरीवाल ने पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से यह कहकर इस्तीफा दे दिया था कि जब उन्हें फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोगों से ‘‘ईमानदारी का प्रमाण पत्र’’ मिल जाएगा तभी वह इस पद को ग्रहण करेंगे. इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह नवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे. नवरात्रि का त्योहार बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सामाजिक कार्यकर्ता से नेता बने केजरीवाल पर आबकारी नीति और मुख्यमंत्री बंगले के पुनर्निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. आबकारी नीति मामले में पांच महीने तिहाड़ जेल में रहने के बाद आप सुप्रीमो को 13 सितंबर को उच्चतम न्यायालय द्वारा मंजूर जमानत पर रिहा किया गया था.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Arvind Kejriwal: Kejriwal vacated the Chief Minister's residence left the house in a car with his wife and son
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group