Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Politics»जब तक हम बिहार में हैं, भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकती, राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद का दावा, जदयू ने संन्यास लेने की दी नसीहत
    Politics

    जब तक हम बिहार में हैं, भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकती, राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद का दावा, जदयू ने संन्यास लेने की दी नसीहत

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बावजूद, इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की हार होगी.
    पत्रकारों द्वारा ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन की सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली में सत्ता से बाहर होने के असर के बारे में सवाल किए जाने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू ने कहा, ‘यहां कोई असर नहीं होगा.

    भाजपा (सत्ता से) बाहर हो जाएगी. लालू की पार्टी के पास 243 सदस्यीय विधानसभा में सबसे अधिक सीट हैं. जब राजद सुप्रीमो से कहा गया कि बिहार में राजग के नेता सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त हैं, तो प्रसाद ने उनकी जीत की संभावना को खारिज कर दिया.
    प्रसाद ने कहा, ‘जब तक हम बिहार में हैं, वे यहां सरकार नहीं बना सकते. लोग भाजपा को जान गए हैं.’

    Jamshedpur: जमशेदपुर के बिल्डर प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से किया मुलाकात, निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं में बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर हुई चर्चा

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘लालू जी हों या नहीं हों, राजग की सत्ता में वापसी तय है.’ उन्होंने कहा, ‘लोगों को लालू जी की जरूरत नहीं है. उनके शासनकाल में बड़े पैमाने पर जातिवाद और कुशासन था, जिससे राज्य का नाम खराब हुआ और बिहारी शब्द एक तरह का कलंक बन गया.’ राजग में शामिल जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी लालू प्रसाद के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘लालू जी को याद रखना चाहिए कि राजग ने बिहार में उनके रहते हुए ही सत्ता हासिल की थी और उनके रहते हुए ही वह फिर से ऐसा करती रहेगी.’

    NHAI Toll Tax: टोल प्लाजा के 20 किमी. दायरे में रहने वाले लोग अब ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप से खरीद सकेंगे ‘लोकल पास’

    उन्होंने कहा, ‘राजग ने 225 सीट का लक्ष्य रखा है, जो 2010 में उसे मिली सीट से अधिक है. तब राजद बुरी तरह हारी थी. लालू जी को अपनी चिंता करनी चाहिए. उनकी सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने की उम्र हो चुकी है. उनके बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव उनकी बात नहीं सुनते.’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP cannot win Bihar assembly elections DU advised him to retire RJD president Lalu Prasad बिहार विधानसभा चुनाव भाजपा राजद लालू प्रसाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सरकारी संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री,अतिक्रमण एवं अवैध भवन निर्माण,फिर भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड प्रशासन खामोश!

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा पूर्वी सिंहभूम की मासिक बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण व जनहित के मुद्दों पर बनी रणनीति

    July 11, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर के बिल्डर प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से किया मुलाकात, निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं में बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर हुई चर्चा

    July 21, 2026

    NHAI Toll Tax: टोल प्लाजा के 20 किमी. दायरे में रहने वाले लोग अब ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप से खरीद सकेंगे ‘लोकल पास’

    July 21, 2026

    NDA की बैठक में NEET पेपर लीक पर बोले PM मोदी: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, कठोर कार्रवाई की गई है…

    July 21, 2026

    Jharkhand: शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में NH 22 के किनारे मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

    July 21, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील झारखंड में विभिन्न परियोजनाओं पर 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी,  2,000 नौकरियां सृजित होंगी

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group