Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»त्योहार नजदीक आते ही बढ़ी चोरियां, दिनदहाड़े 17 लाख के जेवर ले उड़े चोर, जाने कहां हुई वारदात
Crime

त्योहार नजदीक आते ही बढ़ी चोरियां, दिनदहाड़े 17 लाख के जेवर ले उड़े चोर, जाने कहां हुई वारदात

News DeskBy News DeskSeptember 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

बेरमो. दुर्गा पूजा, दीपावली जैसे त्योहार नजदीक आने के साथ क्षेत्र में एक बार फिर से चोरी की घटनाओं में इजाफा होने लगा है. बोकारो जिला के गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग आफिसर कालोनी निवासी सह डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग की शिक्षिका रिंकू विश्वकर्मा के आवास से मंगलवार को दिनदहाड़े लाखों के जेवरात और कीमती वस्तुओं की चोरी हो गई.

शिक्षिका ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि मंगलवार सुबह वह स्कूल ड्यूटी पर गई तब सब कुछ ठीक था. लेकिन छुट्टी के बाद दोपहर में घर पहुंची तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. बाहर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो अंदर से बंद पाया.
शक हुआ तो वह पीछे के दरवाजे की ओर गई तो पाया कि आंगन और पीछे का दरवाजा खुला था और दोनों अलमारी टूटा था. सारा सामान बिस्तर पर बिखरा हुआ पाया. अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था.

Jharkhand : चलती ट्रेन से लापता हो गए प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल संचार प्रबंधक, रांची में जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुए थे सवार

जहां से 12 चांदी के सिक्के, तीन चांदी का पायल, चांदी का कमरधनी, सोने का एक जोड़ा कंगन, सोने की तीन जोड़ी कान की बाली, सोने की 6 अंगूठियां, सोने की लॉकेट, तीन सोने का चेन, सोने का दो जोड़ा पैर की बिछिया, बच्चा का 6 जोड़ा चांदी का बेरा, चांदी की चाभी का गुच्छा, 9 हजार नकद सहित कुल साढ़े 17 लाख की चोरी हुई है.

Cyclone ‘अर्नब’ की दस्तक…ओडिशा में भारी बारिश शुरू, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, झारखंड में छाने लगे बादल, कल से होगी बारिश

उन्होंने शंका जाहिर करते हुए पुलिस को बताया है कि जब वह स्कूल से अपने आवास लौट रही थी तो उसी दौरान दो बाइक उनके सामने से गुजरी थी. एक पर तीन युवक जबकि एक पर एक आदमी सवार था. शिक्षिका ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और सामान बरामद करने की मांग की है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand : चलती ट्रेन से लापता हो गए प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल संचार प्रबंधक, रांची में जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुए थे सवार

October 27, 2026

Cyclone ‘अर्नब’ की दस्तक…ओडिशा में भारी बारिश शुरू, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, झारखंड में छाने लगे बादल, कल से होगी बारिश

October 27, 2026

Maleria Vaccine: मलेरिया के टीके ‘मॉस्किवैक’ हुआ सस्ता, भारत बायोटेक ने 40 प्रतिशत तक घटाई कीमतें

October 27, 2026
Recent Post

NCERT नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए AI पर 20 घंटे का शुरू करेगा पाठ्यक्रम

October 27, 2026

100% Ethanol वाले ईंधन को मंजूरी, सरकार बोली- कच्चे तेल का आयात और प्रदूषण घटेगा, फ्लेक्स-फ्यूल वाहन के लिए संशोधित किए नियम

October 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group