


New Delhi. इस वर्ष बीसीसीआई की मेजबानी में एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नौ से 28 सितंबर तक यूएई में किया जायेगा. एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को इसकी घोषणा की. कार्यक्रम के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित ग्रुप चरण का मैच रविवार (14 सितंबर) को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा. भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में है और दोनों टीमों के रविवार (21 सितंबर) को फिर से सुपर फोर मैच में आमने-सामने होने की संभावना है.
भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा और उसके सभी मैच दुबई में खेले जाने की संभावना है. भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप बी में हैं.
एशिया कप 2025 का शेड्यूल
9 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम हांगकांग
10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
11 सितंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग
12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान
13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग
15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान
16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई
18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
19 सितंबर: भारत बनाम ओमान
सुपर फोर का शेड्यूल
20 सितंबर, बी1 बनाम बी2
21 सितंबर, ए1 बनाम ए2 (संभावित भारत बनाम पाक)
23 सितंबर, ए2 बनाम बी1
24 सितंबर, ए1 बनाम बी2
25 सितंबर, ए2 बनाम बी2
26 सितंबर, ए1 बनाम बी1
28 सितंबर, फाइनल



