Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»सीमा सील करने पर असम के सीएम हिमंता का तंज, बंगाल बाढ़ से त्रस्त है और ममता बनर्जी झारखंड के लोगों को सबक सिखाने में व्यस्त हैं
Headlines

सीमा सील करने पर असम के सीएम हिमंता का तंज, बंगाल बाढ़ से त्रस्त है और ममता बनर्जी झारखंड के लोगों को सबक सिखाने में व्यस्त हैं

News DeskBy News DeskSeptember 21, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राज्य की सीमा सील कर झारखंड की जनता को सबक सिखा रही हैं और झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री मौन हैं, क्योंकि उनके लिए राजनीति ज्यादा महत्वपूर्ण है.

इस साल के अंत में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-प्रभारी हिमंत, भाजपा की ‘परिवर्तन रैली’ में भाग लेने के लिए राज्य (झारखंड) में आए हुए हैं, जिसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साहिबगंज में करेंगे. शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ” बंगाल सरकार की विफलता की वजह से बंगाल के लोग बाढ़ से पीड़ित हैं, लेकिन मैं हैरान हूं कि ममता दीदी अपनी नाराजगी अपने अधिकारियों पर नहीं, बल्कि झारखंड की जनता पर निकाल रही हैं. वह राज्य की सीमा सील कर झारखंड की जनता को सबक सिखा रही हैं और झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री मौन हैं.

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

पोस्ट के अनुसार केंद्र की भाजपा सरकार ने भी कहा है कि बंगाल में बाढ़ के लिए झारखंड जिम्मेदार नहीं है.शर्मा ने कहा, “यह विषय किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है, यह झारखंड की जनता के सम्मान की बात है, लेकिन जेएमएम ने चुप्पी इसलिए साधी है क्योंकि उनके लिए राजनीति का कर्तव्य राज्य के कर्तव्य से बड़ा है. झारखंड की जनता को सोचना चाहिए कि जो पार्टी अपने राज्य की गरिमा की रक्षा नहीं कर पा रही है, क्या ऐसी पार्टी को आपको फिर से मौक़ा देना चाहिए. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के साथ सभी संबंध तोड़ देगा क्योंकि उसने एकतरफा पानी छोड़ा जिसके कारण दक्षिण बंगाल के जिलों में बाढ़ आई है.

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

उन्होंने दावा किया कि डीवीसी के स्वामित्व और रखरखाव वाले मैथन और पंचेत बांधों की संयुक्त प्रणाली से अनियोजित और एकतरफा तरीके से भारी मात्रा (लगभग पांच लाख क्यूसेक) में पानी छोड़ने के कारण व्यापक तबाही हुई है.’’ इस बीच अंतरराज्यीय राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर ट्रकों की आवाजाही बृहस्पतिवार शाम से पूरी तरह ठप हो गई है, क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार ने झारखंड-बंगाल सीमा पर डिबूडीह चेकपोस्ट पर झारखंड की ओर से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. धनबाद की उप आयुक्त माधवी मिश्रा के अनुसार बंगाल पुलिस ने चेक पोस्ट पर वाहनों को रोक दिया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

October 14, 2026

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

October 14, 2026

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026

UPI लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ लगाने का फैसला टला, अभी नई तारीख घोषित नहीं

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group