Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»असम के सीएम का बड़ा आरोप, झारखंड को ‘मिनी बांग्लादेश’ में बदलने की कोशिश में हेमंत सरकार
    Breaking News

    असम के सीएम का बड़ा आरोप, झारखंड को ‘मिनी बांग्लादेश’ में बदलने की कोशिश में हेमंत सरकार

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची.असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को दावा किया कि उनके राज्य में मुस्लिम आबादी बढ़कर अब 40 प्रतिशत हो गई है और पूर्वोत्तर राज्य में जनसांख्यिकी परिवर्तन एक ‘बड़ा मुद्दा’ है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी ने यहां पार्टी की एक बैठक के इतर यह टिप्पणी की.

    उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं असम से संबंध रखता हूं और जनसांख्यिकी परिवर्तन मेरे लिए एक बड़ा मुद्दा है. मेरे राज्य में मुस्लिम आबादी अब 40 प्रतिशत है, जो 1951 में 12 प्रतिशत थी.यह मेरे लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि जीवन-मरण का सवाल है.’ इससे पहले, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि झारखंड के आदिवासी इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है.
    उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में घुसपैठियों के खिलाफ एक मजबूत कार्ययोजना को शामिल करेगी.

    शर्मा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला करते हुए उन पर झारखंड को ‘मिनी बांग्लादेश’ में बदलने का आरोप लगाया.
    उन्होंने कहा, ‘घुसपैठिए झारखंड आते हैं और आदिवासी लड़कियों से शादी कर उनकी जमीन हड़प लेते हैं. मैं झारखंड में एक ऐसे कानून की मांग करता हूं जिसमें यह प्रावधान हो कि आदिवासी लड़कियां घुसपैठियों से शादी नहीं कर सकतीं.’

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ.
    उन्होंने कहा, ‘पिछले पांच साल में राज्य में कोई विश्वविद्यालय या इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं खोला गया। विकास कार्य ठप हो गए. युवाओं को न तो नौकरी दी गई और न ही बेरोजगारी भत्ता.’

    शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने झारखंड की 14 में से नौ सीट जीतीं और 51 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Assam CM's big allegation Hemant government trying to turn Jharkhand into 'mini Bangladesh'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group