Site icon Lahar Chakra

Assembly election ‘Congress’: विधानसभा चुनावों की तैयारी, कांग्रेस ने घोषणापत्र समन्वय समिति गठित की

Ranchi. कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनाव तथा महाराष्ट्र व झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को घोषणापत्र समन्वय समिति का गठन किया.

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और अमिताभ दुबे को समिति में नामित किया गया है. पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि समिति प्रचार अभियान गतिविधियों के लिए राज्य घोषणापत्र समितियों के साथ समन्वय करेगी.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीट पर तीन चरणों 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों की मतगणना आठ अक्टूबर को की जाएगी. महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव बाद में होंगे.

Exit mobile version